‘मैसा’ में नए अवतार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म की पहली झलक
Mysaa Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'मैसा' के निर्माताओं ने आज फिल्म को लेकर एक बड़ा एलान किया है। नए साल से पहले रश्मिका के फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज फिल्म निर्माताओं ने फिल्म 'मैसा' का एक पोस्टर एक्स पर जारी किया। निर्माताओं ने फिल्म की पहली झलक दिखाने का वादा करते हुए बताया कि इस फिल्म की पहली झलक 24 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी।
From scars to strength.
— UnFormula Films (@unformulafilms) December 21, 2025
From pain to redemption.
The world will #RememberTheName 🔥#MYSAA THE FIRST GLIMPSE on 24.12.25 ❤️🔥❤️🔥❤️🔥
Stay excited to witness @iamRashmika like never before 💥💥💥#RashmikaMandanna @rawindrapulle @jakes_bejoy @kshreyaas #AndyLong @unformulafilms… pic.twitter.com/6GQU7t7V6G
फिल्म 'मैसा' एक महिला प्रधान पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर है। इसमें रश्मिका एक पूरी तरह नए अवतार में नजर आएंगी, जो उनके अब तक के रोल से बिल्कुल अलग होगा। आज पोस्टर को शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'घावों से ताकत तक। दर्द से आजादी तक। दुनिया #MYSAA का नाम याद रखेगी। पहली झलक 24.12.25 को आएगी। रश्मिका को पहले कभी न देखे गए अंदाज में देखने के लिए तैयार रहें।'
इस फिल्म को अनफॉर्मूला फिल्म्स बना रहा है। इसे रवींद्र पुल्ले ने लिखा और डायरेक्ट किया है। शूटिंग जल्द शुरू होगी। कैमरा संभालेंगे श्रेयास पी कृष्णा (जिन्होंने सूर्या की 'रेट्रो' में काम किया है)। हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ करेंगे एंडी लॉन्ग (जिन्होंने 'कल्कि 2898 एडी' में काम किया है)।
यह भी पढ़ें: राम गोपाल वर्मा ने दी आदित्य धर की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया, लिखा- 'सच कहूं मैंने जोखिम इसलिए उठाए...'..