{"_id":"6767103ec9ddb7aeb70ec407","slug":"mufasa-the-lion-king-in-a-viral-video-mahesh-babu-fan-recreate-iconic-simba-scene-with-a-cat-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mufasa: महेश बाबू के फैन का कारनामा, मुफासा देखने बिल्ली लेकर पहुंचा थिएटर, सिंबा का सीन किया रीक्रिएट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Mufasa: महेश बाबू के फैन का कारनामा, मुफासा देखने बिल्ली लेकर पहुंचा थिएटर, सिंबा का सीन किया रीक्रिएट
Sun, 22 Dec 2024 12:30 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:30 AM IST
सार
वायरल वीडियो में महेश बाबू के प्रशंसक थिएटर के बाहर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मुफासा के गाने पर नाचते हुए फिल्म का जश्न मनाते देखे जा सकते हैं। उनमें से एक प्रशंसक अपनी बिल्ली को हवा में उठाए हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
मुफासा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म 'मुफासा' आखिरकार सिनेमाघरों में आ ही गई है। इसे तेलुगु वर्जन सिनेमाघरों में खूब पसंद किया जा रहा है क्योंकि तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने फिल्म को डब किया है। सिनेमाघरों से कई मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक फैन का है, जो अपनी बिल्ली को थिएटर में लेकर आया है। इतना ही नहीं, फैन विजयवाड़ा में थिएटर के बाहर कतार में इंतजार करते हुए सिम्बा सीन को भी रिक्रिएट करता हुआ दिखाई दे रहा है।
महेश बाबू के फैन ने किया यह कारनामा
वायरल वीडियो में महेश बाबू के प्रशंसक थिएटर के बाहर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मुफासा के गाने पर नाचते हुए फिल्म का जश्न मनाते देखे जा सकते हैं। उनमें से एक प्रशंसक अपनी बिल्ली को हवा में उठाए हुए देखा जा सकता है, जो द लॉयन किंग में रफीकी द्वारा सिम्बा को पकड़े जाने जैसा है। एक प्रशंसक ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बेजावाड़ा मास"।
यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2: रश्मिका को अटपटे लगे थे पुष्पा 2 के गाने 'पीलिंग्स' के डांस स्टेप्स, निर्देशक पर भरोसा कर की शूटिंग
विज्ञापन
बड़ी ओपनर साबित हुई मुफासा
भारत में सबसे बड़ी लाइव-एक्शन ओपनर की सूची में, मुफासा: द लायन किंग दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर 2019 में रिलीज हुई द लायन किंग है , जिसने पहले दिन 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और टोटल 158 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके अलावा, मुफासा: द लायन किंग भारत में डेडपूल और वूल्वरिन के बाद दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर है।
यह खबर भी पढ़ें: Vanvaas Collection Day 2: दूसरे दिन भी जारी रहा वनवास का संघर्ष, कमाई निकाल पाना भी हो सकता है मुश्किल
बॉलीवुड फिल्मों का नहीं पड़ा असर
मुफासा की कहानी भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि 'पुष्पा 2' और 'वनवास' जैसी साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बावजूद फिल्म ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की। मुफासा ने पहले दिन भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में 8.8 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म ने 13.72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 22.52 करोड़ रुपये हो गया है।