{"_id":"676704c0c2a3add3850c72e7","slug":"pushpa-2-rashmika-mandanna-shared-her-thoughts-on-song-peeling-revealing-her-initial-surprise-at-choreography-2024-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: रश्मिका को अटपटे लगे थे पुष्पा 2 के गाने 'पीलिंग्स' के डांस स्टेप्स, निर्देशक पर भरोसा कर की शूटिंग","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2: रश्मिका को अटपटे लगे थे पुष्पा 2 के गाने 'पीलिंग्स' के डांस स्टेप्स, निर्देशक पर भरोसा कर की शूटिंग
Sat, 21 Dec 2024 11:41 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:41 PM IST
सार
हाल ही में, गैलेट प्लस के साथ एक साक्षात्कार में, रश्मिका मंदाना ने गाने को लेकर कहा, "यह काफी हैरान कर देना वाला था। क्योंकि जैसे ही हमने रिहर्सल वीडियो देखा, मैं ऐसा थी कि दुनिया में क्या चल रहा है?' ज्यादातर समय मुझे लगा कि मैं अल्लू अर्जुन सर के ऊपर पर नाच रही थी।
विज्ञापन
पुष्पा 2
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2' दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी अच्छी जगह बना ली है। 'पुष्पा 2' भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। हालांकि, इन सब के बाद भी फिल्म के गाने "पीलिंग्स" के डांस स्टेप्स कुछ दर्शकों को नहीं भा रहे हैं और वह लगातार कलाकारों को इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। अब खुद रश्मिका मंदाना ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है...
डांस स्टेप्स को लेकर बोलीं रश्मिका
हाल ही में, गैलेट प्लस के साथ एक साक्षात्कार में, रश्मिका मंदाना ने गाने को लेकर कहा, "यह काफी हैरान कर देना वाला था। क्योंकि जैसे ही हमने रिहर्सल वीडियो देखा, मैं ऐसा थी कि दुनिया में क्या चल रहा है?' ज्यादातर समय मुझे लगा कि मैं अल्लू अर्जुन सर के ऊपर नाच रही थी। रश्मिका ने स्वीकार किया कि "पीलिंग्स" की शूटिंग उनके लिए एक आसान निर्णय नहीं था। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे उठाए जाने का डर है, और यह वह गाना है, जिसमें मुझे केवल उठाया जा रहा है। मैं शुरू में बहुत सहज नहीं थी।"
यह खबर भी पढ़ें:Pushpa 2: वीकएंड पर फिर दहाड़ी 'पुष्पा 2', तीसरे शनिवार भी 'बाहुबली 2'-'स्त्री 2' को पछाड़ बनी नंबर वन फिल्म
विज्ञापन
निर्देशक के भरोसे ने आगे बढ़ाया
अभिनेत्री ने आगे कहा कि निर्देशक सुकुमार और सह-कलाकार अल्लू अर्जुन पर उनके भरोसे ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। उन्होंने कहा, "एक बार जब आप किसी व्यक्ति पर भरोसा कर लेते हैं, तो यह मजेदार हो जाता है।"
यह खबर भी पढ़ें: Mufasa Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन और तेज दहाड़ा मुफासा, फिर भी पुष्पा 2 की आंधी से हुआ ऐसा नुकसान
अभिनेत्री बनने पर बोलीं रश्मिका
एक बोल्ड किरदार निभाने के बारे में रश्मिका ने एक अभिनेता के रूप में अपने विचार साझा किए और कहा, "अगर मुझे खुद पर संदेह होता, तो एक अभिनेत्री बनना असंभव होता। मुझे पता है कि मैं अपने निर्देशक का मनोरंजन करने और उन्हें खुश करने के लिए यहां हूं। यह मेरी रोजी-रोटी है। अगर मैं ज्यादा सोचना शुरू कर दूं, तो मैं खुद को टाइपकास्ट कर लूंगी, और मैं ऐसा नहीं चाहती।"