फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jailer 2 advance booking Rajinikanth film may earn more than 30 crore ticket price 1600 in bangalore

जेलर 2 एडवांस बुकिंग: 1600 रुपये तक बिकी रजनीकांत की फिल्म की टिकट, ओपनिंग डे पर हो सकती है इतने करोड़ की कमाई

Mon, 12 Oct 2026 12:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 12 Oct 2026 12:38 PM IST
सार

Jailer 2 Advance Booking: रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' की टिकट की कीमतों ने सबको हैरान किया है। वहीं यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में कमाल कर रही है।
 

विज्ञापन
Jailer 2 advance booking Rajinikanth film may earn more than 30 crore ticket price 1600 in bangalore
जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

साउथ के दिग्गज कलाकार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' के लिए जबरदस्त बज है। फैंस इसकी रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसका असर फिल्म की एडवांस बुकिंग पर देखा जा सकता है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में इस फिल्म की स्क्रीनिंग सुबह 6 बजे से शुरू होने की उम्मीद है। बंगलूरू में प्रीमियम टिकट की कीमत 1600 रुपये तक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

कब शुरू होगा पहला शो?
बंगलूरू में मल्टीप्लेक्स के महंगे टिकट चर्चा का विषय बने हुए हैं। शहर में ओपनिंग-डे पर टिकट की कीमत काफी ज्यादा बताई जा रही है। प्रीमियम कीमतें रजनीकांत की इस फिल्म की भारी मांग को दिखाती हैं। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'जेलर 2' के शो सुबह 6 बजे शुरू होंगे। तमिलनाडु में अभी शो सुबह 8:30 बजे से शुरू होने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Jailer 2 advance booking Rajinikanth film may earn more than 30 crore ticket price 1600 in bangalore
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
बंगलूरू में सबसे महंगे टिकट
खबरों के मुताबिक, बंगलूरू के कुछ मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमतें 1600 रुपये तक पहुंच गई हैं। हालांकि, यह पूरे शहर में एक जैसा रेट नहीं है। शहर में ओपनिंग-डे के टिकट की औसत कीमत 800 से 1000 रुपये के आसपास बताई जा रही है।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में कीमत में बढ़ोतरी को मंजूरी
आंध्र प्रदेश ने फिल्म के ओपनिंग वीक के लिए टिकट की कीमतों में अस्थायी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नई दरें 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक लागू रहेंगी। इस आदेश के तहत हर दिन पांच शो की इजाजत होगी। सिंगल-स्क्रीन थिएटर हर टिकट पर 50 रुपये और मल्टीप्लेक्स 75 रुपये ज्यादा ले सकते हैं। नई टिकट कीमतों के हिसाब से सिंगल स्क्रीन के लिए कीमत 197.50 रुपये और मल्टीप्लेक्स के लिए 252 रुपये होगी।

ध्रुव राठी: क्यों नहीं रिलीज हो रही सलमान की फिल्म 'मातृभूमि'? यूट्यूबर ने किया दावा, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Jailer 2 advance booking Rajinikanth film may earn more than 30 crore ticket price 1600 in bangalore
रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग
इस बीच 'जेलर 2' एडवांस बुकिंग में कमाल कर रही है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' की दुनिया भर में ओपनिंग डे की प्री-सेल 30 करोड़ रुपये के ग्रॉस मार्क के करीब पहुंच रही है। इसमें विदेशी बुकिंग 20 करोड़ रुपये पार कर चुकी है। अभी तक के रिकॉर्ड के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।

कब रिलीज होगी 'जेलर 2'?
  • नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है।
  • इसमें रजनीकांत 2023 की फिल्म की सफलता के बाद मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी कर रहे हैं। 
  • इस सीक्वल में राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना के साथ-साथ मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे कलाकार भी हैं। 
  • नई कास्ट में विद्या बालन, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और सूरज वेंजारामूडु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed