फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mouni Roy Started Following Husband Suraj Again On Social Media After Separation Announcement

अलगाव की घोषणा के बाद क्या फिर एक हुए मौनी रॉय और पति सूरज? सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो किया

Sun, 17 May 2026 03:14 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 17 May 2026 03:14 PM IST
सार

Mouni Roy And Husband Suraj Follow Again On Social Media: क्या मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार अलगाव की घोषणा के बाद फिर से एक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर क्या दोनों एक-दूसरे को फिर से फॉलो करने लगे हैं। जानिए, क्या है सच्चाई?

विज्ञापन
Mouni Roy Started Following Husband Suraj Again On Social Media After Separation Announcement
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने अलगाव की घोषणा सोशल मीडिया पर की, पति सूरज को अनफॉलो भी कर दिया था। लेकिन कुछ फैंस का मानना है कि मौनी ने सूरज को फिर से इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया। साथ ही सूरज भी फिर से मौनी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने लगे हैं। 

विज्ञापन

लेकिन इन बातों के बीच ट्रोल्स के निशाने पर दिशा पाटनी आ गई हैं। मौनी और सूरज के रिश्ते की बढ़ती दूरियों का कारण क्यों दिशा पाटनी को माना जा रहा है। यहां जानिए।   

विज्ञापन

Mouni Roy Started Following Husband Suraj Again On Social Media After Separation Announcement
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी और सूरज ने फिर से एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो किया

जब से मौनी रॉय ने अपने अलगाव की घोषणा की है, फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर जमाए बैठे हैं। कुछ फैंस ने देखा कि इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार को फिर से फॉलो कर लिया है। सूरज ने अब भी माैनी को फॉलो किया है। ऐसे में कुछ फैंस को उम्मीद जगी है कि इनके बीच शायद सबकुछ ठीक हो रहा है।  

Mouni Roy Started Following Husband Suraj Again On Social Media After Separation Announcement
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा पाटनी पर ट्रोल्स ने साधा निशाना 

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलगाव की घोषणा के बाद से ही ट्रोल्स दिशा पाटनी के इंस्टाग्राम पर जाकर कमेंट सेक्शन में उन्हें कोस रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, ‘करवा दी मौनी और सूरज की लड़ाई।’ एक अन्य यूजर ने दिशा से पूछा, ‘सूरज को अनफॉलो क्यों किया?’ इसी तरह कई लोगों ने मौनी और सूरज के अलगाव का कारण दिशा से पूछा। 
कहीं ना कहीं सोशल मीडिया यूजर्स और मौनी रॉय के फैंस दिशा को इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार मना रहे हैं। 


विज्ञापन

क्या है मौनी रॉय और दिशा पाटनी का कनेक्शन? 

बता दें कि दिशा पाटनी और मौनी रॉय अच्छी दोस्त हैं। मौनी पति से ज्यादा दिशा के साथ नजर आती हैं। वेकेशन पर भी दिशा पाटनी को मौनी रॉय के साथ देखा जाता है। ऐसे में कुछ फैंस को लगता है कि दिशा पाटनी ही सूरज और मौनी रॉय के बीच परेशानी का कारण है। जबकि इस मामले पर मौनी या सूरज ने कुछ नहीं कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed