फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam film director Ranjith Balakrishnan accused of physical assault of action FIR on him in Bengaluru

Ranjith Balakrishnan: मलयालम निर्देशक रंजीत पर लगा कलाकार से यौन उत्पीड़न करने का आरोप, बेंगलुरु में केस दर्ज

Mon, 28 Oct 2024 08:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 28 Oct 2024 08:32 PM IST
सार

बेंगलुरु पुलिस ने एक कलाकार के यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत बालाकृष्णन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
Malayalam film director Ranjith Balakrishnan accused of physical assault of action FIR on him in Bengaluru
निर्देशक रणजीत बालाकृष्णन - फोटो : एक्स: निर्देशक रणजीत बालाकृष्णन

विस्तार

मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न खबरों के बीच अब एक कलाकार ने फिल्म निर्देशक रणजीत बालाकृष्णन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। 31 वर्षीय पीड़ित का आरोप है कि बालाकृष्णन ने कोझिकोड के एक पांच सितारा होटल में शराब के नशे में उसका यौन उत्पीड़न किया।

विज्ञापन

2012 के मामले में एफआईआर दर्ज
पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह मामला 2012 का है और एफआईआर शनिवार को दर्ज कराई गई है। इससे पहले, बांग्ला अभिनेत्री श्रीलेखा ने भी बालाकृष्णन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वह 2012 में 'बावुत्तियुडे नामथिल' की शूटिंग के दौरान अभिनेता ममूटी से मिलने कोझिकोड गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाकर यौन शोषण करने का आरोप
इस दौरान उसकी मुलाकात फिल्म के लेखक और निर्माता बालाकृष्णन से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद निर्देशक ने उसका फोन नंबर ले लिया और दिसंबर 2012 में उन्हें केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास होटल में बुलाया, जहां उन्होंने अभिनेता को शराब पिलाई और उनका यौन उत्पीड़न किया।
Kiccha Sudeep: किच्चा सुदीप ने जताया पीएम मोदी का आभार, मां के निधन पर शोक पत्र भेजने के लिए कहा शुक्रिया

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की शुरुआती रिपोर्ट केरल के एक थाने में दर्ज की गई थी, लेकिन मामला बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि यौन उत्पीड़न की घटना यहां एक पांच सितारा होटल में हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अप्राकृतिक अपराध और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की गोपनीयता के उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं के तहत बीआईएएल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Riddhima Kapoor: ऋषि कपूर के निधन के बाद हुई ट्रोलिंग पर छलका रिद्धिमा का दर्द, कहा- आपको घर आकर देखना चाहिए..

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed