फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mahesh Babu Production Movie Rao Bahadur Postponed Makers Announced New Release Date

महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘राव बहादुर’ की बदली रिलीज डेट, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sat, 09 May 2026 07:30 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 09 May 2026 07:30 PM IST
सार

Rao Bahadur Release Date: महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस की नई फिल्म ‘राव बहादुर’ की नई रिलीज डेट सामने आई है। जानिए अब कब आएगी फिल्म…

विज्ञापन
Mahesh Babu Production Movie Rao Bahadur Postponed Makers Announced New Release Date
राव बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस जीएमबी एंटरटेनमेंट ने सत्य देव स्टारर अपनी आगामी फिल्म 'राव बहादुर' की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब मेकर्स ने इस बीच फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी है।

विज्ञापन

सामने आई नई रिलीज डेट
मेकर्स ने आज रिलीज डेट की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक नई तारीख। एक शानदार सिनेमाई अनुभव। राव बहादुर 3 जुलाई से दुनिया भर के सिनेमाघरों में। राव बहादुर याद रखें 'संदेह एक राक्षस है'।’

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rao Bahadur (@raobahadurmovie)

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahesh Babu Production Movie Rao Bahadur Postponed Makers Announced New Release Date
राव बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
साइकोलॉजिकल थ्रिलर है ‘राव बहादुर’
वेंकटेश महा द्वारा निर्देशित यह मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। अब फिल्म 3 जुलाई को नई रिलीज डेट के साथ रिलीज होगी। महेश बाबू प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राव बहादुर' का टीजर पिछले साल जारी किया गया था।

एसएस राजामौली द्वारा साझा किया गया यह पोस्टर एक सस्पेंस और अंधेरी दुनिया की झलक दिखाता है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किया था। पोस्टर में सत्य देव को शाही अंदाज में दिखाया गया है, जो मोर के पंखों से घिरे हुए हैं।

इसमें बच्चे उनके कपड़े और मूंछों से लटके हुए हैं। फिल्म का निर्देशन वेंकटेश महा ने किया है और इसे महेश बाबू प्रस्तुत कर रहे हैं। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की जीएमबी एंटरटेनमेंट इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed