Vijay: विजय ने शूटिंग के बीच की लोगों से मुलाकात, साउथ सुपरस्टार को देख खुशी से झूम उठे फैंस
विजय ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। इस अवसर पर फैंस को तोहफा देते हुए फिल्म के मेकर्स ने 'ना रेडी' गाना भी रिलीज किया था।
विस्तार
दलपति विजय तमिल सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं। अपनी एक्टिंग से वह करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। अभिनेता जल्द ही फिल्म लियो में नजर आने वाले हैं। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल इसकी शूटिंग आंध्र प्रदेश में जोर शोर से चल रही है।
तालाकोना में शूटिंग कर रहे विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विजय शूटिंग के दौरान लोगों से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। विजय को शूटिंग स्थल पर हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए और प्रशंसकों से मिलते हुए देखा जा सकता है। अपने पसंदीदा कलाकार को देख फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वीडियो में विजय के प्रशंसकों को खुशी से झूमता हुआ देखा जा सकता है।
Thalapathy @actorvijay meets fans at Talakona, Andhra Pradesh where #Leo shooting is happening now 🙌pic.twitter.com/IAn08o5msW
— Vijay Fans Trends (@VijayFansTrends) June 26, 2023
बता दें कि हाल ही में विजय ने अपना जन्मदिन मनाया है। इस अवसर पर फैंस को तोहफा देते हुए फिल्म के मेकर्स ने 'ना रेडी' गाना भी रिलीज किया था। यह गाना बहुत कम समय में ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। हालांकि, इसकी वजह से फिल्म मुसीबत में घिरती नजर आ रही है। दरअसल, चेन्नई के कोरुक्कुपेट्टई के रहने वाले आरटीआई सेल्वम नाम एक एक्टिविस्ट ने 'ना रेडी' में ड्रग्स के उपयोग और उपद्रव का महिमामंडन करने के लिए विजय और लियो टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
उन्होंने 25 जून को एक ऑनलाइन शिकायत और 26 जून को एकअपनी याचिका दायर की। उन्होंने अदालत से उनके खिलाफ मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया। लियो की बात करें तो यह एक एक्शन थ्रिलर है। इसमें विजय के अलावा, संजय दत्त और तृषा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को 19 अक्टूबर को रिलीज करने की मेकर्स की योजना है। इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में गौतम वासुदेव मेनन, एक्शन किंग अर्जुन, मिसस्किन, मंसूर अली खान और प्रिया आनंद जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।
Fighter First Look Poster: 'फाइटर' से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक आया सामने, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा