फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kiara Advani acted with Ram Charan for second time Reach Lucknow for teaser event of Game Changer

Kiara Advani: कियारा ने राम चरण संग दूसरी बार किया अभिनय, 'गेम चेंजर' के टीजर इवेंट के लिए लखनऊ पहुंची

Sat, 09 Nov 2024 04:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 09 Nov 2024 04:19 PM IST
सार

कियारा आडवाणी हिंदी फिल्मों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय करती रहती हैं। इन दिनों वह साउथ फिल्मों के अभिनेता राम चरण के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसी फिल्म के टीचर इवेंट पर वह लखनऊ पहुंची। 

विज्ञापन
Kiara Advani  acted with Ram Charan for second time Reach Lucknow for teaser event of Game Changer
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

विस्तार

कियारा आडवाणी के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं, उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। वह हिंदी फिल्मों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी खूब नजर आ रही हैं। अगले साल की शुरुआत में उनकी एक तेलुगू फिल्म 'गेम चेंजर' रिलीज होगी। इस फिल्म में वह राम चरण के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। इसी फिल्म के एक टीचर इवेंट के लिए कियारा लखनऊ पहुंची हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

नवाबों के शहर में कियारा 
लखनऊ यानी नवाबों के शहर में आकर कियारा काफी खुश नजर आईं। वह सीधा इवेंट वाली जगह पर पहुंची। वहीं राम चरण को भी लखनऊ के लिए रवाना होते हुए देखा गया, पैपराजी ने उनकी एयरपोर्ट पर तस्वीरें खींची और वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। जल्द ही कियारा और राम चरण लखनऊ में साथ नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kiara Advani  acted with Ram Charan for second time Reach Lucknow for teaser event of Game Changer
कियारा आडवाणी-राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम-@alwaysramcharan, @kiaraaliaadvani

'गेम चेंजर' है साथ में दूसरी फिल्म 
यह पहली बार नहीं है कि कियारा ने राम चरण के साथ कोई फिल्म की हो, वह इससे पहले भी उनके साथ काम कर चुकी हैं। साल 2019 में आई एक फिल्म 'विनाया विधेया रामा' में भी दोनों ने साथ में अभिनय किया। अब यह दोनों गेम चेंजर में दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में कियारा, राम चरण के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। वैसे कियारा एक कन्नड़ फिल्म में भी अगले साल नजर आएंगी। 

विज्ञापन

कियारा 'वॉर-2' में भी निभाएंगी दमदार किरदार 
सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्में ही अगले साल कियारा की नहीं आएंगी। वह हिंदी फिल्म 'वॉर-2' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed