फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Khushbu Sundar Visits CM Vijay Home To Invite Him To Daughter Wedding Shares Pictures

‘हमारे परिवार के लिए यादगार दिन’, खुशबू सुंदर ने सीएम विजय से की मुलाकात; बेटी की शादी में किया आमंत्रित

Wed, 03 Jun 2026 06:38 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 03 Jun 2026 06:38 PM IST
सार

Khushbu Sundar Meets CM Vijay: अभिनेत्री व नेता खुशबू सुंदर ने सीएम विजय से मुलाकात कर उन्हें अपनी बेटी की शादी में आमंत्रित किया है। जानिए विजय को लेकर खुशबू ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Khushbu Sundar Visits CM Vijay Home To Invite Him To Daughter Wedding Shares Pictures
सीएम विजय और खुशबू सुंदर - फोटो : एक्स@khushsundar

विस्तार

अभिनेत्री और नेता खुशबू सुंदर इन दिनों अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांट रही हैं। इसी क्रम में बीते दिनों खुशबू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलकर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया। अब खुशबू सुदंर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय को आमंत्रित करने के लिए उनके घर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद विजय ने हमेशा की तरह गर्मजोशी से उनका स्वागत करने के लिए समय निकाला।

विज्ञापन

खुशबू ने साझा की तस्वीरें
खुशबू सुंदर ने सीएम विजय से मुलाकात और उन्हें आमंत्रण पत्र देते हुए तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में खुशबू अपने पति व फिल्म निर्माता-अभिनेता सुंदर सी, बेटियां अवंतिका, आनंदिता और होने वाले दामाद श्रवण श्रीनिवासन के साथ विजय के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर विजय को शादी में आमंत्रित किया। इन तस्वीरों को साझा करते हुए खुशबू ने एक्स पर पर लिखा, ‘हमारे परिवार के लिए यह वास्तव में एक विशेष और यादगार दिन था, क्योंकि हम अपने भाई तमिलनाडु के  मुख्यमंत्री विजय से उनके आवास पर मिले और उन्हें हमारी बेटी की शादी में श्रवण श्रीनिवासन के साथ शामिल होने का निमंत्रण दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Khushbu Sundar Visits CM Vijay Home To Invite Him To Daughter Wedding Shares Pictures
परिवार के साथ सीएम विजय से मिलीं खुशबू सुंदर - फोटो : एक्स@khushsundar
उन्हें देखकर हमेशा गर्व होता है
खुशबू ने विजय की अपने और सुंदर के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘उन्हें देखकर हमारा दिल हमेशा गर्व और खुशी से भर जाता है। बच्चे बेहद खुश थे और उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे थे।

अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने हमारा उसी गर्मजोशी, प्यार और मुस्कुराहट के साथ स्वागत किया, जिसे हम हमेशा से देखते आए हैं। मेरे भाई आपके कीमती समय, प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। इसका महत्व शब्दों से परे है।
 
 

Khushbu Sundar Visits CM Vijay Home To Invite Him To Daughter Wedding Shares Pictures
खुशबू सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
खुशबू और विजय का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस खुशबू ने आखिरी बार 'सुबेदार' में अभिनय किया था, जबकि विजय की 'जना नायकन' अभी भी सीबीएफसी की मंजूरी का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed