फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kerala Court summons Malayalam actor Unni Mukundan in assault case to appear on October 27

Unni Mukundan Case: मारपीट मामले में अभिनेता उन्नी मुकुंदन को केरल की अदालत ने किया तलब,  इस तारीख को है पेशी

Mon, 22 Sep 2025 06:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 Sep 2025 06:54 PM IST
सार

Kerala Court Summons Unni Mukundan: मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसे हैं। अभिनेता पर उनके पूर्व मैनेजर विपिन कुमार ने हमला करने का आरोप लगाया है। अब केरल की अदालत ने इस मामले में उन्नी को तलब किया है। 

विज्ञापन
Kerala Court summons Malayalam actor Unni Mukundan in assault case to appear on October 27
अभिनेता उन्नी मुकुंदन - फोटो : इंस्टाग्राम@iamunnimukundan

विस्तार

मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन कानूनी मुसीबत में फंसे हैं। उनके पूर्व मैनेजर विपिन कुमार ने उन पर कथित तौर पर मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में केरल की एक अदालत ने उन्हें तलब किया है। कक्कनाड न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्टर को विपिन कुमार द्वारा दायर मारपीट के मामले में 27 अक्तूबर को अदालत में पेश होने के लिए बुलाया है।

विज्ञापन

जुटाए गए पर्याप्त साक्ष्य
अभिनेता उन्नी मुकुंदन को यह समन पुलिस जांच के बाद जारी किया गया है, जिसमें पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। साक्ष्यों में लगभग 10 मिनट का सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और मोबाइल टावर लोकेशन डेटा शामिल हैं। इससे पहले ऐसे कथित दावे किए गए थे कि हमले या सीसीटीवी फुटेज का कोई सबूत नहीं है। हालांकि, पुलिस जांच में स्पष्ट सबूतों के साथ शिकायत की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र
अभिनेता के खिलाफ आरोप पत्र धारा 115(2), 126(2), 296(बी), 351(2) और 324(4) के तहत दायर किया गया था, जो पीड़ित के फ्लैट परिसर में नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्रवेश करने, पूर्वनियोजित हमला, मौखिक दुर्व्यवहार, जान से मारने की धमकी देने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने (विशेष रूप से पीड़ित के धूप के चश्मे को फेंकने और नष्ट करने) सहित अपराधों से संबंधित है। ये आरोप जमानती हैं और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुकुंदन से नियमित कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत के लिए आवेदन करेंगे।

Kajol: 'पीछे हो जाओ.. थोड़ी जगह दो', मां तनुजा और बेटी न्यासा के साथ दिखीं काजोल, पैपराजी से की यह रिक्वेस्ट

विज्ञापन

उन्नी मुकुंदन ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
इससे पहले विपिन की शिकायत के जवाब में उन्नी मुकुंदन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने विपिन कुमार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और अगर यह साबित हो गया कि ऐसा नहीं है, तो वे अभिनय छोड़ देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपिन उनके मैनेजर नहीं थे। कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकुंदन ने स्पष्ट किया कि कोई शारीरिक हमला नहीं हुआ था और विवाद को गलत तरीके से पेश किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed