फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kathanar Official Trailer Hindi Jayasurya Prabhu Deva Anushka Shetty Rojin Thomas Gokulam Gopalan

Kathanar Trailer: 'कथानार' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी और जयसूर्या की फिल्म में नजर आई जादुई कहानी

Tue, 31 Mar 2026 02:24 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 31 Mar 2026 02:24 PM IST
सार

Kathanar Teaser Trailer Out Now: 'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' एक आगामी मलयालम फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। यह एक फंतासी थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी, जयसूर्या और प्रभु देवा मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Kathanar Official Trailer Hindi Jayasurya Prabhu Deva Anushka Shetty Rojin Thomas Gokulam Gopalan
'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुष्का शेट्टी, जयसूर्या और प्रभु देवा की फिल्म 'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' का दमदार ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में जादुई कहानी नजर आई। फिल्म 'कथानार' से अनुष्का मलयालम डेब्यू कर रही हैं।

विज्ञापन

'कथानार - द सॉर्सरर' फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज
जयसूर्या और अनुष्का शेट्टी की नई फिल्म ‘कथानार-द सॉर्सरर’ का टीजर ट्रेलर आज 31 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। यह ट्रेलर 2 मिनट 58 सेकंड लंबा है। इसमें मुख्य किरदार को रहस्यमयी तरीके से दिखाया गया है। ट्रेलर को 6 भाषाओं में जारी किया गया है- तेलुगु, मलयालम, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पर आधारित है फिल्म?
'कथानार' फिल्म केरल के प्रसिद्ध पुजारी कदमत्तथु कथानार पर आधारित है। उन्हें 9वीं शताब्दी का एक ईसाई पादरी माना जाता है, जिनके पास जादुई और अलौकिक शक्तियां थीं। ट्रेलर से लगता है कि फिल्म में इस किरदार को पहले सुनी गई कहानियों से काफी अलग और नया रूप दिया गया है। जयसूर्या का किरदार बहुत दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है। अनुष्का शेट्टी का रोल भी ट्रेलर में नजर आता है।

विज्ञापन

'कथानार' के बारे में

  • 'कथानार' एक मलयालम फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है।
  • फिल्म का निर्देशन रोजिन थॉमस ने किया है।
  • मुख्य भूमिकाओं में जयसूर्या और अनुष्का शेट्टी हैं।
  • फिल्म में प्रभु देवा का भी अहम रोल है।
  • बाकी कलाकार- सनूप सैन, सैंडी, देविका, नितीश भारद्वाज, विनीत, हरीश उथमन, श्रीकांत मुरली और कुलप्रीत यादव।
यह भी पढ़ें: क्या अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर मिलेगा फैंस को सरप्राइज? AA22 x A6 को लेकर पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed