Kantara 2: 'कांतारा 2' में नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत? ऋषभ शेट्टी ने बातों-बातों में कर दिया बड़ा खुलासा
ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बारे में बात की। उन्होंने इस फिल्म के अगले भाग को लेकर कहा कि 'कांतारा 2' में इस बार दर्शकों को कुछ खास देखने को मिल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था, जिसके बाद ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म के अगले पार्ट की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से ही फैंस लगातार उत्सुक हैं। फैंस अब 'कांतारा 2' के स्टारकास्ट के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं। अब ऋषभ ने इस फिल्म के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि इस बार दर्शकों को फिल्म में कुछ खास देखने को मिल सकता है।
ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में बेंगलुरु में 'कांतारा' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बारे में बात की। इस दौरान ऋषभ से 'कांतारा 2' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिलहाल स्क्रिप्ट के पहले चरण पर काम चल रहा है। इसके साथ ही ऋषभ ने वादा किया कि फिल्म में दर्शकों को बहुत सारे सरप्राइज देखने को मिलेंगे। यहां तक की फिल्म का जॉनर भी अलग होगा।
नेहा की हॉटनेस और मौनी की कातिल अदाओं ने फैंस को किया घायल
ऋषभ शेट्टी ने जब फिल्म में मिलने वाले बड़े सरप्राइज का नाम लिया तो उनसे पूछा गया कि क्या सुपरस्टार रजनीकांत 'कांतारा 2' में नजर आने वाले हैं। इस पर ऋषभ ने चुप्पी साध ली। इस सवाल पर ऋषभ ने कोई जवाब नहीं दिया और पूरी तरह से सवाल से इनकार भी नहीं किया, इसलिए अब रजनीकांत के इस फिल्म में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
Ant-Man Box Office: 'एंट मैन एंड द वास्प- क्वांटोमेनिया' को बॉक्स ऑफिस पर लगा झटका, तीसरे दिन इतना रहा कलेक्शन
दरअसल, जब 'कांतारा' रिलीज हुई थी तो साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्विटर पर फिल्म का रिव्यू किया था। उन्होंने ऋषभ शेट्टी और 'कांतारा' की तारीफ की थी। इसके कुछ दिनों बाद ही ऋषभ, रजनीकांत से उनके चेन्नई स्थित घर पर मिलने गए थे, जहां पर उन्होंने फिल्म पर चर्चा की थी। इसके बाद से ही लगातार यह चर्चा है कि रजनीकांत 'कांतारा 2' में नजर आ सकते हैं।
Shehzada Box Office Collection: छुट्टी वाले दिन भी कमाल नहीं दिखा सकी शहजादा, रविवार को महज इतना रहा कलेक्शन