फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kamal Haasan Praised Shankar Shanmugam after Watching Indian 2 Scenes Gifted him Watch

Indian 2: 'इंडियन 2' के सीन देखकर खुश हुए कमल हासन, निर्देशक शंकर को गिफ्ट की घड़ी

Wed, 28 Jun 2023 07:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 28 Jun 2023 07:03 PM IST
सार

इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह पहला मौका है जब दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kamal Haasan Praised Shankar Shanmugam after Watching Indian 2 Scenes Gifted him Watch
कमल हासन, शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्रम के बाद कमल हासन के फैंस को उनकी आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। तमिल सुपरस्टार जल्द ही शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आने वाले हैं। यह साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है। यही वजह है कि लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता है। हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर कमल ने फिल्म के कुछ सीन देखे। इन्हें देखकर वह इतने ज्यादा खुश हुए कि उन्होंने शंकर को एक घड़ी गिफ्ट कर दी।

विज्ञापन

72 Hoorain Trailer : सेंसर बोर्ड पर जमकर बरसे अशोक पंडित, निर्माता बोले, पैसे कमाने के लिए नहीं बनाई फिल्म

विज्ञापन

कमल हासन ने किया ट्वीट

इस बात की जानकारी सुपरस्टार ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। अभिनेता ने ट्वीट किया, "मैंने आज 'इंडियन 2' के मुख्य दृश्य देखे। शंकर को मेरी शुभकामनाएं । मेरी सलाह है कि यह आपका पीक नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह आपके कलात्मक जीवन का उच्चतम स्टेज है। इसे शीर्ष पर न ले जाएं और गर्व करें। और भी नई ऊंचाइयों की तलाश करें। 
Navya Naveli Nanda: नानी की यह खूबी अपनाना चाहती हैं नव्या नवेली, बोलीं- मेरी लाइफ बन जाएगी

विज्ञापन

इस एक्ट्रेस संग जमेगी जोड़ी

बता दें कि इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह पहला मौका है जब दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। सुबास्करन अल्लिराजा और उदयनिधि स्टालिन द्वारा निर्मित इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ और प्रिया भवानी शंकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Casting Couch: अभिनेत्रियां ही नहीं ये अभिनेता भी हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, खुलकर बयां किया था दर्द

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'इंडियन 2' की रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, इसे पोंगल 2024 में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो निर्देशक शंकर वर्तमान में अपनी राजनीतिक थ्रिलर 'गेम चेंजर' पर काम कर रहे हैं, जिसमें राम चरण और कियारा आडवाणी हैं। वहीं, कमल हासन जल्द ही  प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगे।
Mona Singh Interview: पुणे से 50 बार आकर मुंबई में दिया ऑडिशन, और फिर एक दिन मुझे हार सामने दिखी, लेकिन...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed