फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan granddaughter Navya Naveli Nanda wants to imbibe this quality from grandmother Jaya

Navya Naveli Nanda: नानी की यह खूबी अपनाना चाहती हैं नव्या नवेली, बोलीं- मेरी लाइफ बन जाएगी

Wed, 28 Jun 2023 03:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Jun 2023 03:45 PM IST
सार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान नव्या ने कहा कि उन्हें अपनी नानी जया बच्चन का आत्मविश्वास बेहद पसंद है और उनकी यह खूबी वह आत्मसात करना चाहेंगी। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan granddaughter Navya Naveli Nanda wants to imbibe this quality from grandmother Jaya
जया बच्चन-नव्या नवेली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इंडस्ट्री के चर्चित स्टारकिड्स में शामिल हैं। नव्या अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। बहुत कम उम्र में एक सफल उद्यमी बनकर उन्होंने अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा नव्या अपने लुक्स औैर स्टाइल की वजह से भी खूब चर्चा में रहती हैं। नव्या अक्सर अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी जिंदगी में मौजूद तमाम महिलाओं को देती हैं, जिनमें उनकी मां श्वेता, नानी और दादी शामिल हैं। हाल ही में नव्या ने एक बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी नानी जया बच्चन की एक खूबी अपनाना चाहती हैं।

विज्ञापन


नानी का आत्मविश्वास है पसंद 
हाल ही में एक बातचीत के दौरान नव्या ने कहा कि उन्हें अपनी नानी जया बच्चन का आत्मविश्वास बेहद पसंद है और उनकी यह खूबी वह आत्मसात करना चाहेंगी। नव्या का कहना है कि उनकी नानी काफी खुले विचारों वाली हैं। साथ ही वह मानती हैं कि महिलाओं को सिर्फ घर तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

72 Hoorain: अशोक पंडित ने सीबीएफसी पर जताई नाराजगी, बोले- जिस फिल्म को सराहा, उसके ट्रेलर से क्या दिक्कत?
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की महिलाओं के लिए कही यह बात
बातचीत के दौरान नव्या से पूछा गया कि अपने प्रतिष्ठित परिवार में वह सबसे ज्यादा किसके करीब हैं? इस पर उन्होंने कहा कि वह घर की महिलाओं के सबसे ज्यादा करीब हैं। नव्या का कहना है कि घर की इन्हीं महिलाओं से उन्हें प्रेरणा मिलती हैं और वे उनकी ताकत हैं, जिनसे दुनिया को देखने का नजरिया सीखने को मिलता है। नव्या का कहना है, 'जब मैं छोटी थी, तो अक्सर नानी को घर के काम खुद करते हुए देखती थी। मैं उसके आत्मविश्वास को खुद भी अपनाना चाहूंगी। अगर नानी की एक भी क्ववालिटी भी विरासत में मिल जाए तो मेरी लाइफ बन जाएगी।'
Kumar Kanhaiya: बेगूसराय के कन्हैया को बचपन से मिला लीलाओं का आशीर्वाद, शहादत की सियासत पर लिखी भावुक कहानी

इस फिल्म में नजर आएंगी जया
जया बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी अहम रोल अदा करते दिखेंगे। आज इस फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हो गया है।
Mona Singh Interview: पुणे से 50 बार आकर मुंबई में दिया ऑडिशन, और फिर एक दिन मुझे हार सामने दिखी, लेकिन...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed