रजनीकांत और चिरंजीवी के बाद जन नायकन के सपोर्ट में उतरे कमल हासन, बोले- यह महज हादसा नहीं
Kamal Haasan On Jana Nayagan Leak: अभिनेता विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से पहले लीक हो गई है। इस पर कमल हासन ने नाराजगी जाहिर की है और इसे सिस्टम की विफलता करार दिया है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।
विस्तार
विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। सेंसर सर्टिफिकेट के चलते इसकी रिलीज अटक गई थी। अब अपनी रिलीज से पहले यह फिल्म एचडी प्रिंट में लीक हो गई है। इस पर कमल हासन का गुस्सा फूटा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सिस्टम की नाकामी का परिणाम है।
रजनीकांत और चिरंजीवी ने जताई निराशा
रिलीज से पहले ही फिल्म 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने के बाद मेकर्स ने नाराजगी जताई है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद इंडस्ट्री के कई सेलेब्स मेकर्स के सपोर्ट में उतरे हैं और फिल्म के ऑनलाइन लीक होने पर निराशा जताई है। सुपरस्टार रजनीकांत और मेगास्टार चिरंजीवी ने भी लीक पर निराशा जताते हुए फिल्म व मेकर्स का सपोर्ट किया। उनके अलावा कमल हासन ने भी इस पर नाराजगी जताई है और कहा कि सर्टिफिकेशन में देरी ने इसे बढ़ावा दिया।
'यह कला और कलाकार पर ही एक हमला है'
कलम हासन ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। वे लिखते हैं, ' फिल्म 'जन नायकन' का लीक होना कोई हादसा नहीं है। यह सिस्टम की नाकामी का नतीजा है। अगर सही प्रक्रिया समय पर पूरी हो गई होती, तो आज हम इस स्थिति में न होते। सर्टिफिकेशन में हुई अत्यधिक देरी ने पायरेसी के लिए जमीन तैयार कर दी। जब कानूनी तरीके से पहुंच रुक जाती है, तो गैर-कानूनी रास्ते हावी हो जाते हैं। पायरेसी राजनीति से परे है; यह कला और कलाकार पर ही एक हमला है। यह सैकड़ों कलाकारों और टेक्नीशियनों की मेहनत को और ईमानदारी से टैक्स देने वाले प्रोड्यूसर्स, एग्जिबिटर्स और थिएटर मालिकों के निवेश को खतरे में डालता है। ये सभी मिलकर उस सिनेमा को जिंदा रखते हैं, जिसे हम प्यार करते हैं।
The leak of #Jananayagan is not an accident - it is the result of systemic failure. Had due process been timely, we would not be here. Inordinate delays in certification created fertile ground for piracy. When legal access is stalled, illegitimate channels take over.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) April 10, 2026
Piracy is…
कमल हासन बोले- 'मुझे यकीन है कि सिनेमा के चाहने वाले एकजुट होंगे'
कमल हासन ने आगे लिखा है, 'जब सिस्टम फेल हो जाता है, तो क्रिएटर की रक्षा कौन करता है? हमें जवाबदेही, तेजी से सर्टिफिकेशन, सख्त कानून और रियल-टाइम में कंटेंट हटाने की जरूरत है। मुझे पूरा भरोसा है कि सिनेमा के सच्चे चाहने वाले एकजुट होंगे और थिएटर में कानूनी तरीके से फिल्म देखकर इसका करारा जवाब देंगे, ठीक वैसे ही जैसे आप पहले भी मेरे साथ खड़े रहे हैं'।
पूजा हेगड़े ने की दर्शकों से अपील
विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' अपनी थिएटर रिलीज से पहले ही एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक होने पर इस फिल्म की अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भी निराशा जताई है। उन्होंने साथ ही दर्शकों से भी अपील की है कि वे फिल्म की आधिकारिक रिलीज का इंतजार करें और थिएटर्स में ही फिल्म देखें।

एआर मुरुगदास बोले- 'एक फिल्म कई लोगों की रोजी-रोटी होती है'
निर्माता-निर्देशक एआर मुरुगदास ने भी एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा कर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'जब कोई फिल्म लीक होती है, तो यह सिर्फ एक फिल्म नहीं होती। यह सपने, पसीना और लोगों की रोजी-रोटी होती है। प्लीज फिल्मों को सही तरीके से सपोर्ट करें। सिर्फ सिनेमाघरों और ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर देखें'।
When a film gets leaked, it’s not just a movie —it’s dreams, sweat, and livelihoods.
— A.R.Murugadoss (@ARMurugadoss) April 11, 2026
Please support films the right way—only in theatres and official platforms.
विजय देवकरोंडा बोले- 'मेरे साथ भी ऐसा हुआ'
अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी एक लंबा सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने नाराजगी जताई है। एक्टर ने लिखा है, 'फिल्म की लीक की घटना से मुझे बहुत गुस्सा आया है। अपने करियर की शुरुआत में, जब मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, तो मैंने खुद उस दर्द और नुकसान के एहसास को महसूस किया था। आपको ऐसा लगता है जैसे आप किसी के निशाने पर हैं। आपकी उम्मीदें टूट जाती हैं; यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, बल्कि इसमें सह-कलाकार, निर्देशक, निर्माता और न जाने कितने ही लोग शामिल हैं, जिनके सारे सपने दांव पर लगे होते हैं'। उन्होंने आगे लिखा, 'फिल्म की पूरी टीम के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं पूरी तरह साथ हूं'।
कार्थी बोले- 'यह हरकत अनैतिक और अनुचित है'
साउथ एक्टर कार्थी ने भी एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म जन नायकन के लीक होने से पूरी इंडस्ट्री को गहरा दुखा पहुंचा है। यह हरकत अनुचित, अनैतिक और निंदनीय है। मैं अपने दर्शकों से अपील करता हूं कि वे टीम के साथ खड़े हों और सही तरीके से फिल्म देखकर सिनेमा की भावना का सम्मान करें'।
इन सेलेब्स ने भी जताया समर्थन
लोकेश कनगराज ने भी सपोर्ट करते हुए एक्स पर पोस्ट साझा किया है। उनके अलावा लोकेशन कनगराज, निर्देशक पा. रंजीत और कोरियोग्राफर राघव लॉरेंस ने भी सपोर्ट किया है।
Cinema is made with love and hard work. Piracy is unfair and disheartening. #JanaNayagan
— Prabhudheva (@PDdancing) April 11, 2026
Piracy has always been a gut wrenching experience for the entire industry, which shatters the dreams of thousands of people who’ve put in their everything for this film 💔
— Lokesh Kanagaraj (@Dir_Lokesh) April 11, 2026
Let’s stand with the entire team and support them, and respect their heart. Let’s always consume art the…
The leak of #Jananayagan is truly upsetting and absolutely unacceptable. It’s heartbreaking for everyone involved in the film. Those responsible need to be identified and held accountable without delay.
— pa.ranjith (@beemji) April 10, 2026