NTR-Neel: अपने-अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती करते दिखे जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील, तस्वीरें हो रहीं वायरल
Jr NTR-Prashanth Neel: सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर अपने-अपने परिवार के साथ छुट्टी का आनंद लेते दिख रहे हैं।
विस्तार
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनटीआरनील' (अस्थाई नाम) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को 'सलार' और 'केजीएफ' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील निर्देशित कर रहे हैं। शूटिंग के बीच जूनियर एनटीआर ने अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति, प्रशांत नील और उनकी पत्नी लिकिता रेड्डी के साथ एक हल्का-फुल्का पल बिताया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
वायरल तस्वीरों में जूनियर एनटीआर अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति के साथ हंसते हुए नजर आए। तस्वीर में वह अपने घुटनों पर हाथ रखकर जोर-जोर से हंस रहे हैं, जबकि लक्ष्मी उन्हें प्यार से पकड़े हुए मुस्कुरा रही हैं। वहीं, प्रशांत नील और उनकी पत्नी लिकिता रेड्डी भी इस खुशहाल पल में शामिल दिखे और सभी ने मिलकर कैमरे के लिए प्यारी मुस्कान के साथ पोज दिया। यह तस्वीर 'एनटीआरनील' की शूटिंग के दौरान ब्रेक के समय की है, जिसमें चारों ने साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिताया।
Suhana Khan: करण जौहर ने सुहाना खान को लेकर किया दिलचस्प खुलासा, 'किंग' को लेकर कही खास बात
View this post on Instagram
'एनटीआरनील' के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी। यह फिल्म 25 जून, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा था, "दो दमदार हस्तियों का यह धमाकेदार प्रोजेक्ट आपको एक शानदार अनुभव देगा। 25 जून, 2026 को सबसे जोरदार नारे गूंजेंगे। 'एनटीआरनील'"। इसके साथ ही यह भी बताया गया थाकि जूनियर एनटीआर के जन्मदिन, यानी 20 मई, 2025 को फिल्म की एक खास झलक रिलीज की जाएगी।
जूनियर एनटीआर ने अप्रैल 2025 में 'एनटीआरनील' की शूटिंग शुरू की थी। उस दौरान समुद्र तट के पास उनकी और प्रशांत नील की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों प्रोजेक्ट पर चर्चा करते हुए दिखे थे।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'एनटीआरनील' का संभावित नाम 'ड्रैगन' हो सकता है। यह एक बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होगा।