फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana ranaut reacts on operation sindoor says Country is in a war and we are all nervous

Operation Sindoor: कंगना रनौत का 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बड़ा बयान, कहा- देश युद्ध की स्थिति में है

Wed, 07 May 2025 01:18 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 07 May 2025 01:18 PM IST
सार

Operation Sindoor: अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने कहा कि देश युद्ध की स्थिति में है और सभी घबराए हुए हैं। सुरक्षा बल हमारी रक्षा कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Kangana ranaut reacts on operation sindoor says Country is in a war and we are all nervous
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

विस्तार

भारतीय सेना द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की देश भर में सराहना हो रही है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन के बाद भारतीय फिल्म जगत के दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और सेना की तारीफ की। इस बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हाल ही में अपना बयान दिया। जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन


कंगना बोलीं- देश युद्ध की स्थिति में...
अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कहा, ‘देश युद्ध की स्थिति में है और हम सभी घबराए हुए हैं। हमारे सुरक्षा बल हमारी रक्षा करते हैं। भगवान उनकी रक्षा करें। पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर रखा’ है। हमारी माताओं और बेटियों को देखते ही उनके पतियों को गोलियों से भून दिया गया। उन मौतों का बदला लिया जा रहा है।’

विज्ञापन

ट्विटर पर भी दिया था रिएक्शन
अपने इस बयान से पहले अभिनेत्री ने इस मिशन को लेकर ट्विटर पोस्ट भी किया था। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘भारतीय सशस्त्र बलों ने एक सटीक मिशन, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में 9 आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया गया।’

सिनेमा जगत ने जताई खुशी
बुधवार सुबह रितेश देशमुख, निमरत कौर और विनीत कुमार सिंह और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स और डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर इंडियन आर्मी की तारीफ की। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारों ने इस ऑपरेशन पर भारतीय सेना की सराहना की है। सभी ने एक स्वर में कहा कि वह भारतीय सेना के साथ हैं और उनके इस ऑपरेशन की सराहना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed