Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jr NTR and Prashanth Neel film may release on 8 may 2026 reports movie dragon team shooting in Mangalore

Jr NTR-Prashanth Neel: इस दिन रिलीज होगी जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म, मैंगलोर में हो रही शूटिंग

Mon, 21 Apr 2025 10:55 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 21 Apr 2025 10:55 AM IST
सार

Jr NTR-Prashanth Neel: जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की बड़ी फिल्म मैंगलोर में अपनी शूटिंग शुरू करने पहुंच गए हैं। वहीं, इस बीच अब फिल्म की नई रिलीज की तारीख पर अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Jr NTR and Prashanth Neel film may release on 8 may 2026 reports movie dragon team shooting in Mangalore
प्रशांत नील- जूनियर एनटीआर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

जूनियर एनटीआर आखिरकार निर्देशक प्रशांत नील के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए मैंगलोर पहुंच गए हैं। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म का नाम 'ड्रैगन' रखा गया है और इसकी शूटिंग एक बड़े एक्शन सीक्वेंस के साथ शुरू होगी। वहीं, अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि प्रशांत नील ने फिल्म की रिलीज की तारीख तय कर ली है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

फिल्म की रिलीज डेट
निर्माता फिल्म की रिलीज की तारीख जनवरी 2026 में संक्रांति पर देख रहे थे, लेकिन तब तक शूटिंग पूरी नहीं हो पाएगी, इसलिए प्रशांत और उनके निर्माताओं ने फिल्म को गर्मियों में रिलीज करने का फैसला किया है। ओटीटी प्ले के अनुसार, निर्माता ड्रैगन की रिलीज की तारीख 8 मई, 2026 को देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की हीरोइन
मौजूदा शेड्यूल मैंगलोर में तीन सप्ताह तक चलेगा। निर्माताओं ने इसके लिए एक विशाल सेट तैयार किया है और एनटीआर इस फिल्म में बहुत ही साधारण लुक में नजर आएंगे। रुक्मिणी वसंत मुख्य महिला किरदार निभा रही हैं। खबर है कि एक और लोकप्रिय नायिका दूसरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
Dhanush Movie Big Update: धनुष की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपेडट, इस दिग्गज कलाकार की हो रही एंट्री

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म
मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स बैनर मिलकर इस फिल्म का बड़े पैमाने पर निर्माण कर रहे हैं। प्रशंसक इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि एनटीआर ने अपने करियर में पहली बार प्रशांत नील के साथ मिलकर काम किया है। वहीं, जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म की बात करें तो अभिनेता अगली बार ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' में नजर आएंगे।
Asim Riaz-Abhinav Shukla: अभिनव को धमकी देने वालों को रुबीना दिलैक की चेतावनी, बोलीं- मेरी खामोशी को… 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed