फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Filmmakers announced that AR Rahman will give music in Dhanush upcoming movie D56

Dhanush Movie Big Update: धनुष की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपेडट, इस दिग्गज कलाकार की हो रही एंट्री

Mon, 21 Apr 2025 10:19 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 21 Apr 2025 10:19 AM IST
सार

Dhanush Movie Big Update: हाल ही में धनुष अपनी आगामी फिल्म 'इडली कड़ाई' और 'कुबेर' से चर्चा में हैं। अब उनकी एक और धाकड़ फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Filmmakers announced that AR Rahman will give music in Dhanush upcoming movie D56
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अभिनेता धनुष इस समय अपनी कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्मों के अपडेट से दर्शकों में एक अलग रोमांच देखने को मिल रहा है। अब एक फिल्म को लेकर अपडेट आया है कि यह दिग्गज कलाकार उनकी फिल्म में हो रहा शामिल। जानिए कौन है वह?

विज्ञापन

किस फिल्म के लिए क्या है अपडेट?
हाल ही में तमिल कॉमेडी फिल्म 'सूमो' के प्री रिलीज इवेंट के दौरान फिल्म निर्माता इशारी के गणेश ने धनुष की आगामी फिल्म 'डी 56' को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। फिल्म निर्माता ने बताया कि धनुष की आगामी फिल्म 'डी 56' में म्यूजिक मशहूर संगीतकार एआर रहमान देंगे, जो एक शानदार अनुभव होगा। इसके अलावा इशारी गणेश ने धनुष के साथ एक और प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जो विग्नेश राजा द्वारा निर्देशित किया जाएगा। सबसे खास बात यह सामने आई कि यह फिल्म 'डी 56' से पहले दर्शकों के बीच रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kingdom: तय समय पर रिलीज नहीं होगी विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' अनिरुद्ध रविचंदर बने फिल्म में देरी की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर 'डी 56' की ओर
‘डी 56’ धनुष के बडे़ प्रोजेक्ट्स में से एक है। यह फिल्म एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे डायरेक्टर मारी सेल्वराज बना रहे हैं। इसी महीने अप्रैल में धनुष ने अपनी आगामी फिल्म 'D56' का थीम पोस्टर जारी किया था। इस पोस्ट में कई साल पुरानी एक तलवार दिखाई देती है, जिसके ऊपर कंकाल की खोपड़ी लगी हुई है। इस तस्वीर पर लिखा हुआ था एक महान युद्ध की शुरुआत। धनुष के फैंस में इस पोस्टर को लेकर काफी रोमांच है। 

यह खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai: शादी की 18वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या ने शेयर की सेल्फी, यूजर बोले- ‘आपकी लिपस्टिक…’

धनुष का वर्कफ्रंट
अगर धनुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई फिल्में हैं, जिनमें कुछ रिलीज होने वाली है। धनुष की फिल्म 'कुबेर', जो 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में धनुष के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, अभिनेता की दूसरी फिल्म की बात करें तो वह है 'इडली कड़ाई', जो एक अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा अन्य फिल्मों की बात करें तो धनुष 'तेरे इश्क में', 'डी 55' आदि फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed