फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jigarthanda Double X Coming to Challenge Tiger 3 Know when the teaser of the film will be released

Jigarthanda Double X Teaser: टाइगर 3 को पटखनी देने आ रही 'जिगरठंडा डबल एक्स', इस दिन जारी होगा टीजर

Sat, 09 Sep 2023 07:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 09 Sep 2023 07:28 PM IST
सार

कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'जिगरठंडा डबल एक्स' बड़े पर्दे पर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को टक्कर देने आ रही है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ इसके टीजर रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। 

विज्ञापन
Jigarthanda Double X Coming to Challenge Tiger 3 Know when the teaser of the film will be released
जिगरठंडा डबल एक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एस जे सूर्या और राघव लॉरेंस की फिल्म 'जिगरठंडा डबल एक्स' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। कार्तिक सुब्बाराज द्वारा लिखित और निर्देशित 'जिगरठंडा डबल एक्स' की शूटिंग मदुरै में पूरी हुई। फिल्म का सफर वर्ष 2014 में 'जिगरठंडा' से शुरू हुआ था। वहीं, यह कहानी अब हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर 'जिगरठंडा डबल एक्स' से दर्शकों का मनोरंजन करने पर्दे पर आने वाली है। इसी कड़ी में फिल्म के टीजर रिलीज पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने इसका इंतजार कर रहे फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

कब आएगा 'जिगरठंडा डबल एक्स' का टीजर?

कार्तिक सुब्बाराज के पास वर्ष 2019 में रिलीज हुई रजनीकांत स्टारर फिल्म 'पेट्टा' के बाद कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं थी। इसलिए, दुनिया भर के कई अन्य फिल्म निर्माताओं की तरह, कार्तिक ने अपने करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक, 'जिगरठंडा' का दूसरा भाग बनाने का सहारा लिया है। निर्देशक ने फिल्म पर अपडेट साझा करते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि 11 सितंबर को 12 बजकर 12 मिनट पर इसका टीजर जारी होगा, जो टीजर से ज्यादा दमदार होने वाला है। 

विज्ञापन


Welcome 3: 'वेलकम 3' की घोषणा पर आई मीम्स की बाढ़, सोशल मीडिया पर लोगों को सता रही 'उदय-मजनू' की याद
विज्ञापन
विज्ञापन


'टाइगर 3' को टक्कर देगी 'जिगरठंडा डबल एक्स'

निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने फिल्म 'जिगरठंडा डबल एक्स' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, 'जिगरठंडा डबल एक्स एक टीजर से भी अधिक 11 सितंबर को दोपहर 12:12 बजे रिलीज किया जाएगा। वहीं, उन्होंने हैशटैग से यह भी खुलासा कर दिया है कि फिल्म दीवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जानकारी हो कि सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' भी दीवाली के अवसर पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में बड़े पर्दे पर दोनों फिल्मों की भिड़ंत देखते ही बनेगी। 

Pooja Bhatt: 'जिस्म' के लिए बिपाशा बसु नहीं थीं पहली पसंद, 20 वर्ष बाद पूजा भट्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 

राघव लॉरेंस और एस जे सूर्या अभिनीत एक्शन ड्रामा 'जिगरठंडा डबल एक्स' दीवाली के मौके पर रिलीज तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने कहा था, 'मुझे खुशी है कि हम जिगरठंडा डबल एक्स की रिलीज की तारीख दिवाली 2023 तय करने में सक्षम हैं। यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके पहले भाग जिगरठंडा को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म अपने प्रीक्वल की योग्य उत्तराधिकारी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed