फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   JanaSena Party Tweeted Pawan Kalyan Anna Lezhneva photo and end their Separation Rumors

Pawan Kalyan: पवन कल्याण के तलाक की खबरों पर जनसेना पार्टी ने लगाया विराम, तस्वीर में पत्नी के साथ दिखे एक्टर

Wed, 05 Jul 2023 09:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 05 Jul 2023 09:30 PM IST
सार

पवन कल्याण और अन्ना लेजनेवा का रिश्ता पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। अफवाहें थीं कि दोनों अलग हो गए हैं और तलाक ले सकते हैं। 

विज्ञापन
JanaSena Party Tweeted Pawan Kalyan Anna Lezhneva photo and end their Separation Rumors
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण को उनके फैंस प्यार से पावर स्टार भी कहते हैं। एक्टिंग के साथ वह राजनीति की दुनिया में भी सक्रिय हैं। हाल ही में अभिनेता अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। बुधवार (पांच जुलाई) की सुबह से ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि वह अपनी पत्नी अन्ना लेजनेवा से तलाक लेने जा रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं। हालांकि, अब पवन कल्याण के राजनीतिक दल जनसेना पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया गया है।

विज्ञापन

72 Hoorain: जेएनयू में हुईं ’72 हूरें’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, 100 से ज्यादा छात्रों ने देखी फिल्म

विज्ञापन

पार्टी ने किया यह ट्वीट

एक फोटो के साथ पार्टी की तरफ से ट्वीट किया गया, "जनसेना पार्टी के अध्यक्ष श्री पवन कल्याण और श्रीमती अन्ना कोनिडेला ने वाराही विजय यात्रा के पहले चरण के सफल समापन के अवसर पर हैदराबाद में अपने निवास पर आयोजित पूजादिका में भाग लिया।"  श्री पवन कल्याण और श्रीमती एना कोनिडेला ने इन धर्मार्थ कर्तव्यों को वैज्ञानिक तरीके से निभाया। कुछ ही दिनों में, वाराही विजय यात्रा का अगला चरण शुरू हो जाएगा। श्री पवन कल्याण इसके लिए तैयारी बैठकों में भाग लेने के लिए जल्द ही मंगलागिरी पहुंचेंगे।"
Bawaal Teaser: वरुण धवन और जान्हवी ने टीजर में काटा 'बवाल', दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

विज्ञापन

इस वजह से तलाक के लगने लगे थे कयास

पवन कल्याण और अन्ना लेजनेवा का रिश्ता पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। अफवाहें थीं कि दोनों अलग हो गए हैं और तलाक ले सकते हैं। यह चर्चा तब और तेज हो गई जब अन्ना को किसी भी महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्यक्रम में नहीं देखा जाने लगा। यहां तक कि वह वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की सगाई से भी गायब थीं। उन्हें हाल के दिनों में सार्वजनिक कार्यक्रमों, राजनीतिक रैलियों या किसी पारिवारिक कार्यक्रम में नहीं देखा गया था। हालांकि, जन सेना पार्टी के ट्विटर हैंडल से नवीनतम पोस्ट ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
Kangana Ranuat: ऋतिक संग फिर 'फाइटर' मोड में नजर आईं कंगना, 'तेजस' को बताया 'भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed