फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jana Nayagan release date censor row nears end Thalapathy Vijay film likely to hit theatres in April last week

Jana Nayagan: 'जन नायकन' की रिलीज का इंतजार अब खत्म? जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी थलापति विजय की फिल्म

Wed, 01 Apr 2026 09:48 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 01 Apr 2026 09:48 AM IST
सार

Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें है। जानिए कब फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 

विज्ञापन
Jana Nayagan release date censor row nears end Thalapathy Vijay film likely to hit theatres in April last week
थलापति विजय - फोटो : X

विस्तार

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को पहले 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज करने का प्लान था, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़ी समस्याओं की वजह से रिलीज टाल दी गई। उसके बाद से फैंस 'जन नायकन' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
विज्ञापन

 

कब रिलीज होगी 'जन नायकन'
फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, 'जन नायकन' अप्रैल के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। सेंसरशिप की समस्याएं अब सुलझ गई हैं। फिल्म के मेकर्स 'जन नायकन' को 24 अप्रैल या 30 अप्रैल को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। इस खबर से विजय के फैंस बहुत उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जन नायकन' की स्टार कास्ट
फिल्म 'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

विज्ञापन

सेंसर में क्यों आई थी दिक्कत?
'जन नायकन' में कुछ राजनीतिक सीन और डायलॉग होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। इसलिए फिल्म को दोबारा समिति के सामने दिखाया गया। मुंबई में एक नई समिति ने फिल्म देखी और कुछ बदलाव सुझाए। इसी वजह से सर्टिफिकेट मिलने में ज्यादा समय लग गया।

चुनाव की वजह से भी देरी
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 23 अप्रैल को वोटिंग है और अभी आचार संहिता लागू है। इसलिए चुनाव के दौरान सर्टिफिकेट देने से परहेज किया जा रहा है। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि चुनाव खत्म होने के बाद फिल्म रिलीज हो सकेगी। अभी मेकर्स की तरफ से आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा का इंतजार है। अगर सब कुछ सही रहा तो 24 या 30 अप्रैल को थलापति विजय की 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed