फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur to Delhi Vande Bharat train chair car 695, executive class will be Rs 1375 passenger fare

Jaipur: वंदे भारत ट्रेन का यात्री किराया तय, चेयरकार 695, एग्जीक्यूटिव क्लास 1375 रुपये प्लस कैटरिंग-जीएसटी

Sun, 09 Apr 2023 11:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Apr 2023 11:31 AM IST
सार

पीएम मोदी के हाथों 12 अप्रैल को शुरू हो रही वंदे भारत ट्रेन का किराया लगभग तय हो गया है। ट्रेन की एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1375 रुपये और चेयर कार का 695 रुपये प्लस जीएसटी और कैटरिंग चार्ज होगा। पहले दिन ट्रेन जयपुर से नई दिल्ली का सफर तय करेगी।

विज्ञापन
Jaipur to Delhi Vande Bharat train chair car 695, executive class will be Rs 1375 passenger fare
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे मुख्यालय और जयपुर रेल मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 12 अप्रैल को नई दिल्ली से पीएम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। जयपुर में रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेलमंत्री, राजस्थान बीजेपी नेता, सांसद, विधायक, रेलवे जीएम और अधिकारी शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ आमंत्रित सदस्य ही जयपुर से नई दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन


सोमवार सुबह तक किराया अपडेट होगा, आम यात्रियों के लिए खुलेगी बुकिंग
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ट्रेन की एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1375 रुपये और चेयर कार का किराया 695 रुपये होगा। अभी इस ट्रेन फेयर में कैटरिंग चार्ज और जीएसटी शामिल नहीं है। फिलहाल ऑपरेटिंग विभाग ने ट्रेन के स्टॉपेज शेड्यूल का फाइनल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अकाउंट्स विभाग और IRCTC इसका कैटरिंग और GST तय करेंगे। इसके बाद किराया निर्धारित होगा।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सोमवार सुबह तक सिस्टम पर किराए को अपडेट कर दिया जाएगा। इसके बाद आम यात्रियों के लिए इस ट्रेन में बुकिंग शुरू हो जाएगी। वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से अजमेर आएगी। गुरुवार से ट्रेन नियमित संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन पहले दिन उद्घाटन स्पेशल बनकर चलेगी
पहले दिन जयपुर से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन उद्घाटन स्पेशल बनकर चलेगी, क्योंकि इसमें रेलवे की ओर से विशेष आमंत्रित लोग ही यात्रा करेंगे। इनमें जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, रेलवे स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, मिलिट्री स्कूल के स्टूडेंट्स यात्रा करेंगे। इस ट्रेन का कोई फिक्स शेड्यूल तय नहीं है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक यह जयपुर स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। फिर गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली जाएगी। यह देश की 14वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। मार्च में इस ट्रेन का तीन दिन का ट्रायल हुआ था। तब इस ट्रेन को अजमेर-जयपुर-नई दिल्ली के बीच करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया था। माना जा रहा है फिलहाल इसी स्पीड से ट्रेन चलेगी। रेलवे पटरी में कुछ सुधार करने, घुमाव और मोड़ को कम करने के बाद ट्रेन की स्पीड 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed