Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jagapathi Babu reveals how Prabhas helped him during depression praises S S Rajamouli humility

मदद करने के लिए मशहूर है साउथ का ये अभिनेता, जगपति बाबू ने की जमकर तारीफ; सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा

Sat, 23 May 2026 04:16 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 23 May 2026 04:16 PM IST
सार

Jagapathi Babu: अभिनेता जगपति बाबू ने साउथ के दो कलाकारों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कलाकारों से जुड़ा किस्सा भी सुनाया है। एक कलाकार के परिवार की तारीफ की है।

विज्ञापन
Jagapathi Babu reveals how Prabhas helped him during depression praises S S Rajamouli humility
जगपति बाबू - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ के मशहूर अभिनेता जगपति बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने प्रभास और फिल्ममेकर एस एस राजामौली के बारे में अहम बातें बताई हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ भावुक यादें साझा कीं। इसके अलावा उन्होंने दोनों की खूब तारीफ की।

विज्ञापन


प्रभास करते हैं मदद
जगपति बाबू ने प्रभास के बारे में कहा यह पैन-इंडिया स्टार बहुत ही दरियादिल और दयालु इंसान है। अभिनेता ने बताया कि प्रभास लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद करने के लिए जाने जाते हैं। वे बदले में कभी किसी चीज की उम्मीद नहीं करते। उन्होंने कहा कि देश भर में इतनी जबरदस्त शोहरत हासिल करने के बावजूद, अभिनेता का स्वभाव बिल्कुल नहीं बदला है।

विज्ञापन
Trending Videos

Jagapathi Babu reveals how Prabhas helped him during depression praises S S Rajamouli humility
प्रभास - फोटो : एक्स
प्रभास ने अभिनेता की मदद की
जगपति बाबू ने बताया कि जब वह बहुत परेशान थे तब प्रभास ने उनसे मदद मांगी थी। उन्होंने बताया, 'मैं डिप्रेशन से गुजर रहा था और उनसे बात करना चाहता था। उस समय प्रभास जॉर्जिया में शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा, 'मैं तुम्हारे साथ हूं। मुझे अपनी समस्या बताओ, मैं उसे हल कर दूंगा।' फिर उन्होंने मुझे बहुत हिम्मत दी।' उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग से लौटने के बाद, प्रभास खुद उनसे मिलने आए और लगातार उनका हौसला बढ़ाते रहे।

जगपति बाबू ने कहा कि प्रभास का दिल बहुत बड़ा है। वे अपने आस-पास मौजूद हर इंसान के साथ, चाहे उनकी उम्र या रुतबा कुछ भी हो, बहुत ही प्यार और अपनापन से पेश आते हैं।

वाशु भगनानी के साथ विवाद के बीच बोले रमेश तौरानी, कहा- 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज पर नहीं पड़ेगा असर

विज्ञापन

Jagapathi Babu reveals how Prabhas helped him during depression praises S S Rajamouli humility
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
विनम्र हैं राजामौली
अभिनेता ने राजामौली और उनके परिवार की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'कई पुरस्कार जीतने के बाद भी, राजामौली बहुत ही विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं। उनमें जरा भी अहंकार नहीं है। उनका पूरा परिवार भी बिल्कुल वैसा ही है। वे हर किसी के साथ बहुत ही प्यार और अपनापन से पेश आते हैं।'
उन्होंने फिल्ममेकर की पेशेवर नैतिकता की भी तारीफ की और कहा कि राजामौली कभी भी कास्टिंग के फैसलों या पेशेवर मौकों के बीच अपने निजी रिश्तों को आड़े नहीं आने देते।
विज्ञापन

Jagapathi Babu reveals how Prabhas helped him during depression praises S S Rajamouli humility
पेद्दी में राम चरण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी पेद्दी?
आपको बता दें कि फिल्म में राम चरण एक मजदूर और स्पोर्ट्समैन के किरदार में नजर आएंगे। ‘पेद्दी’ में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed