Oscar 2025: क्या ऑस्कर नामांकन पाने की दौड़ में हैं ये तीन शानदार तेलुगु फिल्में? जमकर लग रहे कयास
ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ओर से भेजी जाने वाली फिल्म को लेकर मौजूदा समय में तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि नामांकन की अंतिम लिस्ट की दौड़ में दक्षिण की तीन सुपरहिट फिल्में भी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारतीय सिनेमा ने पिछले कुछ समय में लोगों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। हाल के कुछ वर्षों में रिलीज हुई तेलुगु भाषा की फिल्में देश के कोने-कोन में दर्शकों ने पसंद की हैं। इस बीच इस इंडस्ट्री से जुड़ी एक दिलचस्प बात सामने आई है।
इन फिल्मों के नाम पर लग रहे कयास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 के ऑस्कर नामांकन पाने की दौड़ में तीन सुपहिट तेलुगु फिल्में शामिल हो सकती हैं। इनमें तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म हनुमान, पायल राजपूत की मिस्ट्री थ्रिलर मंगलावरराम और बहुप्रशंसित प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी के नाम शामिल हैं।
आज होाग एलान
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इसको लेकर महज अनुमान लगाया है। ऑस्कर 2025 के नामांकन में प्रतिष्ठित स्थान हासिल करने वाली फिल्मों की अंतिम सूची केवल फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से तैयार की जाती है। इसकी घोषणा आज यानी 23 सितंबर, 2024 को की जाएगी।
आरआरआर रच चुकी है इतिहास
पिछली बार एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर में सफलता का परचम लहराया था। राम चरण, जूनियर एनटीआर अभिनीत यह पहली तेलुगु फिल्म थी, जिसने विश्व के प्रतिष्ठित इस अवॉर्ड को जीता था। इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आए थे। नाटू-नाटू गाने के लिए फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था।
तीनों फिल्मों को दर्शकों ने किया खूब पसंद
हनुमान की बात करें तो यह इस साल की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉलीवुड फिल्म है। दूसरी ओर, अजय भूपति निर्देशित मंगलावरराम ने अपनी कहानी की वजह से लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। इस फिल्म को चार क्षेत्रीय भाषाओं में डब किया गया था। फिल्म ने दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी थी। वहीं, प्रभास अभिनीत कल्कि 2898 एडी भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और अन्य जैसे दमदार कलाकारों वाली इस फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 645.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Karan Johar: कोल्ड प्ले को लेकर करण जौहर ने साझा किया खास पोस्ट, कहा- आप सब कुछ नहीं पा सकते..