Indian 2: 'इंडियन 2' पर निर्देशक शंकर ने दिया नया अपडेट, जानकर खुशी से झूम उठेंगे कमल हासन के फैंस
फिल्म के निर्देशक शंकर इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर तेजी से काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह इन दिनों अमेरिका में हैं। उन्होंने अमेरिका के एक स्टूडियो से खुद की तस्वीर शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों की बेताबी और अधिक बढ़ गई है। लंबे समय के बाद निर्देशक-अभिनेता की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, फिल्म के निर्देशक शंकर इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर तेजी से काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह इन दिनों अमेरिका में हैं। उन्होंने अमेरिका के एक स्टूडियो से खुद की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''इंडियन 2 के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी को स्कैन करते हुए।''
Samantha: अभिनय से ब्रेक के बीच सामंथा अध्यात्म को दे रहीं समय, फोटो शेयर कर दिखाई अपनी सुबह की झलक
फिल्म से जुड़े इस अपडेट के सामने के बाद फैंस की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। ऐसा लगता है कि शंकर फिल्म में कमल हासन के सेनापति वाले किरदार के फ्लैशबैक भागों के लिए 'इंडियन 2' में एक नई तकनीक लेकर आ रहे हैं। बता दें कि हर गुजरते दिन के साथ 'इंडियन 2' बड़ी और भव्य होती जा रही है। इस फिल्म को 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।
'इंडियन 2' में कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, प्रिया भवानी शंकर, बॉबी सिम्हा, विवेक, गुरु सोमसुंदरम और नेदुमुदी वेनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। इंडियन 2 के अलावा शंकर 'गेम चेंजर' पर भी समानांतर रूप से काम कर रहे हैं, जिसमें राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण भी अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
Akanksha Juneja: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुईं 'साथ निभाना साथिया 2' फेम एक्ट्रेस, लगी 30 हजार रुपये की चपत