फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Important scene shoot in Varanasi by new technology SS Rajamouli

नई तकनीकी से शूट किए गए 'वाराणसी' के खास सीन, राजामौली ने फिल्ममेकर्स के लिए बताया मील का पत्थर

Wed, 25 Feb 2026 12:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Feb 2026 12:31 PM IST
सार

Varanasi: हाल ही में एसएस राजामौली ने बताया है कि इस फिल्म के खास सीन नई तकनीकी के तहत शूट किए गए हैं। उन्होंने इस तकनीकी को भारत के लिए बेहतर बताया है।

विज्ञापन
Important scene shoot in Varanasi by new technology SS Rajamouli
राजामौली, वाराणसी - फोटो : इंस्टाग्राम@ssrajamouli

विस्तार

फिल्ममेकर एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि फिल्म के जरूरी सीन नई तकनीकी से शूट किए गए हैं। बुधवार को राजामौली ने नई तकनीकी स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मोशन कैप्चर सेटअप के बारे में खास बातें बताई हैं।
विज्ञापन


बेहतर होगी कहानी कहने की क्षमता
फिल्ममेकर ने कहा, 'स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मोशन कैप्चर तकनीकी के आने से भारतीय फिल्ममेकर्स के कहानियों को सोचने और पूरा करने का तरीका बदल जाएगा। हमने वाराणसी में जरूरी सीक्वेंस बनाने में इस फैसिलिटी का इस्तेमाल किया। इसके नतीजे शानदार थे।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)


कहां बनी नई तकनीकी?
बता दें कि स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मोशन कैप्चर सेटअप को अन्नपूर्णा स्टूडियो में बनाया गया है। यह एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी के अन्नपूर्णा स्टूडियो और प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा के मिहिरा विजुअल लैब्स का नतीजा है। इसे बनाने में हॉलीवुड के टेक्नोलॉजी पार्टनर एनिमेट्रिक फिल्म डिजाइन ने भी मदद की है। राजामौली ने पहले अन्नपूर्णा स्टूडियो में भारत की पहली डॉल्बी सिनेमा प्रोसेसिंग फैसिलिटी लॉन्च की थी।

Important scene shoot in Varanasi by new technology SS Rajamouli
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'वाराणसी'?
आपको बता दें कि 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे।

कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट

कामयाब थी राजामौली की आखिरी फिल्म
इससे पहले राजामौली ने फिल्म 'आरआरआर' का निर्देशन किया था। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर थे। फिल्म की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed