फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   IFFK 2024 cancels multiple screenings after censor exemption certificates denial

केरल फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग पर इसलिए लगी रोक, साउथ के निर्देशकों ने जताई नाराजगी

Mon, 15 Dec 2025 10:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 15 Dec 2025 10:31 PM IST
सार

IFFK: केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को इस समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी गई है। इस पर निर्देशकों ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
IFFK 2024 cancels multiple screenings after censor exemption certificates denial
अदूर गौपालाकृष्णन, कमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFK) के 12वें एडिशन को संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई फिल्मों को सेंसर छूट सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इसकी वजह से तिरुवनंतपुरम में कई फिल्मों की स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी गई है। आयोजकों के अनुसार, पिछले दो दिनों में शेड्यूल की गई सात फिल्मों की स्क्रीनिंग, छूट सर्टिफिकेट न होने के कारण रोक दी गई। फिलहाल 19 फिल्मों को स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं मिली है।
विज्ञापन

इसलिए हो रही दिक्कत
जिन फिल्मों को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं मिलता है, उन्हें आमतौर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय से एक खास 'छूट सर्टिफिकेट' लेना होता है। इसके बाद इसे फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जाता है। इस सर्टिफिकेट के न मिलने की वजह से ही IFFK में दिक्कतें शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदूर गोपालकृष्णन ने जताई नाराजगी
डायरेक्टर अदूर गोपालकृष्णन ने IFFK 2025 में 'द आवर ऑफ द फर्नेसेज' और 'बैटलशिप पोटेमकिन' जैसी क्लासिक फिल्मों पर बैन लगाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। डायरेक्टर ने कहा कि आयोजकों को सिनेमा के बारे में पूरी समझ नहीं है। उन्होंने कहा 'मैंने इन फिल्मों के बारे में अपने स्कूल के दिनों में जाना था। इन्हें बैन करना एक मजाक जैसा है। आप इसे रोक नहीं सकते।'

विज्ञापन

निर्देशक कमल ने जाहिर किया गुस्सा
फिल्म डायरेक्टर कमल ने भी 'बेजर चिप पोटेमकिन' जैसी फिल्मों पर बैन लगने पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा 'यह प्रतिबंध बहुत निराशाजनक है और मुझे इस पर बहुत गुस्सा आ रहा है। उन्होंने 'बेजर चिप पोटेमकिन' फिल्म को बैन कर दिया है। क्यों? क्लासिक सिनेमा का इतिहास इसी से शुरू होता है। वे उस फिल्म को बैन कर रहे हैं। क्यों?'

दर्शक निराश
इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर कई क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग पर असर पड़ा है, जिससे फेस्टिवल में आए दर्शकों को परेशानी हो रही है। 
खबरों के मुताबिक, आयोजक इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए अधिकारियों से बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed