फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   IFFI GOA 2024 Pushpa 2 star will get award on 55th International Film Festival Of India Goa allu arjun perform

IFFI GOA 2024: ‘पुष्पा 2’ स्टार को भी मिलेगा इफ्फी गोवा में पुरस्कार, समापन में अल्लू संग नाचेंगे ये सितारे

Thu, 28 Nov 2024 10:20 AM IST
पंकज शुक्ल उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पंकज शुक्ल Updated Thu, 28 Nov 2024 10:20 AM IST
सार

IFFI GOA 2024: 55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचा है। गुरुवार की रात यहां गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम, गोवा में एक शानदार समापन समारोह की तैयारियां सुबह से ही पूरी रफ्तार में है। समापन समारोह मे सबकी निगाहें इफ्फी गोवा के प्रतियोगिता खंड में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार पाने वाली फिल्म पर तो रहेंगी ही, समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री, फिल्म और वेब सीरीज के नामों की घोषणा पर भी लोगों की नजर रहेगी।
 

विज्ञापन
IFFI GOA 2024 Pushpa 2 star will get award on 55th International Film Festival Of India Goa allu arjun perform
इफ्फी गोवा - फोटो : उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

75 देशों की 200 से अधिक फिल्मों, उद्योग के दिग्गजों द्वारा मास्टर क्लास और प्रेरक पैनल चर्चाओं के साथ, इस साल के इफ्फी, गोवा ने सिनेमा की एकीकृत शक्ति का प्रदर्शन किया। इस बार के फेस्टिवल की खास बात से भी रही कि इसे राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) की देखरेख में आयोजित किया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म पुरस्कार निदेशालय (डीएफएफ) का अस्तित्व खत्म कर दिया है और इसे एनएफडीसी में ही समाहित कर दिया गया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू और एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक पृथुल कुमार ने इसकी कमान यहां खुद मौजूद रहकर संभाले रखी।  
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक गुरुवार के समापन समारोह में शामिल होने के लिए जिन हस्तियों ने अपनी मंजूरी दे दी है, उसमें फिल्म ‘पुष्पा 2’ के निर्देशक सुकुमार, इसके हीरो अल्लू अर्जुन, हीरोइन रश्मिका मंदाना प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा समारोह में दिल राजू, आनंद तिवारी, अमृतपाल सिंह बिद्रा और ऑस्ट्रेलियाई निर्माता स्टीफन वोली भी मौजूद रहेंगे। जया प्रदा, श्रिया सरन, प्रतीक गांधी, समीर कोचर, श्रेया चौधरी, ऋत्विक भौमिक और नवीन कोहली के भी समापन समारोह मे उपस्थित रहने पर मोहर लग चुकी है। इस शाम को संगीतमयी बनाने के लिए अमाल मलिक और मामे खान को बुलाया गया है। बताया गया कि इन दोनों गायकों के अलावा समारोह में स्टेबिन बेन, भूमि त्रिवेदी भी गाने गाएंगी और इस दौरान श्रेया सरन अपनी खास नृत्य प्रस्तुति देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इफ्फी गोवा का सबसे बड़ा पुरस्कार कंपटीशन सेक्शन जीतने वाली फिल्म को स्वर्ण मयूर और 40 लाख रुपये मिलते हैं। ये पुरस्कार फिल्म के निर्माता और निर्देशक दोनों को दिया जाता है। इसके अलावा समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष और महिला) और निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फीचर फिल्म के लिए रजय मयूर पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस साल से समारोह में सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक पुरस्कार भी शुरू किया गया है। इसके अलावा बेस्ट ओटीटी वेब सीरीज का पुरस्कार किसे मिलेगा, इसे लेकर भी लोग काफी उत्सुक दिख रहे हैं।
विज्ञापन

समापन समारोह में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फिल्म निर्माता फिलिप नॉयस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष मान्यता का पुरस्कार अभिनेता अल्लू अर्जुन को मिलेगा। देश की समृद्ध नृत्य विरासत का जश्न मनाने वाला "रिदम्स ऑफ इंडिया" नामक एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन शाम का मुख्य आकर्षण होगा। समारोह की अंतिम प्रस्तुति भारत की विविधता में एकता को उजागर करने वाले गीत "देस मेरा रंगीला" पर एक भव्य प्रस्तुति बताई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed