फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Hansika Motwani Files Defamation Case Against Ex Sister In Law Demands Rs 2 Crore And Public Apology

क्यों हंसिका मोटवानी ने एक्स भाभी पर किया मानहानी का केस? पब्लिक माफी के साथ की 2 करोड़ के हर्जाने की मांग

Thu, 09 Apr 2026 03:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 09 Apr 2026 03:16 PM IST
सार

Hansika Motwani: साउथ की नामी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं, लेकिन इस बार ये किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि लीगल केस के चलते। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Hansika Motwani Files Defamation Case Against Ex Sister In Law Demands Rs 2 Crore And Public Apology
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और कोर्ट केस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके नाम से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है, जिसकी वजह से उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आइए जानते हैं क्यों एक्ट्रेस इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। 

विज्ञापन


मुंबई कोर्ट में दर्ज किया मानहानि का केस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका ने अपनी अलग रह रही एक्स भाभी और टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स के खिलाफ मुंबई कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया है। उन्होंने इस केस में 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है और साथ ही पब्लिक माफी की भी मांग की है।

विज्ञापन

हंसिका का आरोप है कि उनकी भाभी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत और नुकसान पहुंचाने वाले आरोप लगाए, जिससे उनकी इमेज खराब हुई। एक्ट्रेस का यह भी कहना है कि ये सब इसलिए किया गया ताकि करीब 27 लाख रुपये के उधार पैसे वापस न करने पड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्कान ने लगाए थे हंसिका पर गंभीर आरोप
वहीं दूसरी तरफ, मुस्कान नैन्सी जेम्स ने पहले हंसिका और उनके भाई पर घरेलू हिंसा और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे और इसको लेकर एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
हंसिका ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि उनका अपने भाई और भाभी के घरेलू मामलों से कोई लेना-देना नहीं था, इसलिए उन्हें इस मामले में घसीटना ठीक नहीं है।

अब यह मामला कोर्ट में है और आने वाले समय में इस पर सुनवाई होगी। फिलहाल, यह पूरा विवाद सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed