M M Keeravani: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, जानें कौन हैं नाटू-नाटू के कंपोजर एमएम कीरावानी
नाटू-नाटू गाने को एम एम कीरावानी ने कंपोज किया है। उनका पूरा नाम कोडुरी मराकथामनी कीरावानी है। 61 साल के कीरावानी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय फिल्म आरआरआर की चर्चा इस समय पूरी दुनिया में हो रही है। राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में यह उपलब्धि हासिल करके इस फिल्म ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया है। नाटू-नाटू गाना साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है। भारत के बाद अब यह गाना दूसरे देशों में भी तहलका मचा रहा है। इस गाने को अवॉर्ड मिलने के बाद हर कोई नाटू-नाटू को बनाने वाले कंपोजर के बारे में जानना चाहता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो चलिए आपको इस गाने के कंपोजर के बारे में बताते हैं।
नाटू-नाटू गाने को एम एम कीरावानी ने कंपोज किया है। उनका पूरा नाम कोडुरी मराकथामनी कीरावानी है। 61 साल के कीरावानी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। वह एक संगीत से जुड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कोडुरी शिव शक्ति दत्ता गीतकार के साथ पटकथा लेखक और उनकी मां प्लेबैक सिंगर हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कीरावानी एक बड़ा नाम हैं।
Pathaan: 'पठान' का ट्रेलर देख एटली भी रह गए हैरान, शाहरुख खान के लिए कह दी यह बड़ी बात
कीरावानी ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में संगीतकार के चक्रवर्ती और सी राजमणि के सहायक के रूप में की थी। बतौर संगीतकार उनकी पहली फिल्म मनसु ममता (1990) थी, हालांकि राम गोपाल वर्मा की तेलुगु थ्रिलर क्षण क्षणम से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। अपने करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की कई फिल्मों में संगीत दिया है। बॉलीवुड में उन्होंने जिस्म, रोग, पहेली, जख्म और सुर जैसी फिल्मों में संगीत दिया है, जिनके गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने से पहले वह कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। साल 1997 में वह तेलुगू फिल्म 'अन्नमय्या' के लिए सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुके हैं। इसके अलावा वह सात बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और 11 बार नंदी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
TV Actress Bold Scene: जब टीवी की इन संस्कारी बहुओं का ओटीटी पर दिखा बोल्ड अवतार, इंटिमेट सीन्स देख छूटे पसीने