Game Changer: रामचरण की 'गेम चेंजर' को लेकर राम गोपाल वर्मा ने दिया विवादित बयान, बोले- कलेक्शन के आंकड़े गलत
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने रामचरण की फिल्म 'गेम चेंजर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों को लेकर झूठ बोला जा रहा है।
विस्तार
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट डाली, इसमें राम चरण अभिनीत फिल्म पर कटाक्ष किया गया। उन्होंने फिल्म के कलेक्शन को लेकर भी अपनी बात कही है। पुष्पा 2 को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें ये फिल्म बेहद पसंद आई।
If @ssrajamouli and @SukumarWritings sky rocketed telugu cinema in real time collections into a fantastically stratospheric heights thereby sending legitimate shock waves into Bollywood, the people behind G C succeeded in proving that the south is much more FANTASTIC in being a…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) January 13, 2025
उन्होंने कहा कि गेम चेंजर देखने के बाद वे अल्लू अर्जुन और सुकुमार के चरणों में गिरना चाहेंगे। उन्होंने कहा, अगर एस एस राजामौली और सुकुमार की राइटिंग्स ने रियल टाइम कलेक्शन में तेलुगु सिनेमा को ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। मुझे सच में नहीं पता कि बाहुबली, आरआरआर, केजीएफ 2, कांतारा के असाधारण उपलब्धियों को कमतर आंकने के इस अपमानजनक अपमान के पीछे कौन है और उनकी सभी उपलब्धियां अब गेम चेंजर के दावों के कारण संदेह के घेरे में होंगी।
I loved PUSHPA 2 but now after seeing G C I want to fall on the feet of @alluarjun and @SukumarWritings 🙏🙏🙏
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) January 13, 2025
उन्होंने अपनी पोस्ट पर कहा, 'गेम चेंजर' फिल्म का बजट 450 करोड़ है,अगर 'आरआरआर' को देखें तो 4500 करोड़ होनी चाहिए थी। वहीं, अगर 'गेम चेंजर' का कलेक्शन पहले दिन 186 करोड़ है तो 'पुष्पा 2' का कलेक्शन 1860 करोड़ रुपये होना चाहिए था। मुद्दा यह है कि ऐसे आंकड़े दिखाए जाएं कि सब सच लगे। फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर यह सब विश्वास करने योग्य लगना चाहिए।
If G C costed some 450 cr then RRR in its extraordinary never before seen visual appeal should have costed 4500 cr and if G C film’s first day collections are 186 cr on day 1 , then PUSHPA 2 collections should have been 1,860 cr ..The point is that the fundamental requirement of…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) January 13, 2025
If @ssrajamouli and @SukumarWritings sky rocketed telugu cinema in real time collections into a fantastically stratospheric heights thereby sending legitimate shock waves into Bollywood, the people behind G C succeeded in proving that the south is much more FANTASTIC in being a…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) January 13, 2025
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का बजट 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म से फैंस ने बहुत उम्मीदें बांध रखी थी। आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 97 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है, इससे पहले उन्होंने कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' फिल्म बनाई।