फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   ED summons actor Jayaram in Sabarimala gold loss case will present in few days

Sabarimala Gold Loss: सबरीमाला सोने की चोरी मामले में एक्टर जयराम को ईडी ने भेजा समन, इस आधार पर होगी पूछताछ

Fri, 06 Feb 2026 04:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 06 Feb 2026 04:40 PM IST
सार

Sabarimala Gold Case: सबरीमाला सोने की चोरी के मामले में ईडी ने एक्टर जयराम को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनका एक वीडियो पोट्टी के साथ पूजा करते हुए सामने आया था।

विज्ञापन
ED summons actor Jayaram in Sabarimala gold loss case will present in few days
जयराम, सबरीमाला - फोटो : एक्स

विस्तार

सबरीमाला सोने की चोरी के मामले में जांच जारी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने चोरी के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए एक्टर जयराम को समन भेजा है। एजेंसी इस मामले में कथित मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को भी समन भेजने की तैयारी कर रही है। वह हाल ही में इसी मामले में कोल्लम कोर्ट से बेल मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं। इसकी जांच केरल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) भी कर रही है।
विज्ञापन

ईडी के सामने पेश होंगे एक्टर
अधिकारियों ने बताया कि सबरीमाला मामले में एक्टर जयराम को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वह अगले कुछ दिनों में एजेंसी के सामने पेश होंगे। केरल पुलिस एसआईटी ने कुछ समय पहले चेन्नई में जयराम से भी पूछताछ की थी। एक्टर और पोट्टी का एक साथ पूजा करते हुए एक वीडियो सामने आया था। इसी  के आधार पर यह पूछताछ हुई थी। एक्टर ने तब किसी भी गलत काम से इनकार किया था और कहा था कि मंदिर की सोने की परत वाली मूर्तियों की री-प्लेटिंग करने वाली कंपनी या उनके स्पॉन्सर से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ED summons actor Jayaram in Sabarimala gold loss case will present in few days
सबरीमाला मंदिर - फोटो : एएनआई
गुरुवार को रिहा हुए पोट्टी
कोल्लम की एक लोकल कोर्ट की तरफ से कथित सोने के नुकसान से जुड़े दूसरे मामले में जमानत दिए जाने के बाद पोट्टी गुरुवार को तिरुवनंतपुरम सब-जेल से बाहर आ गए।

'किंग' के बाद किस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान? नए प्रोजेक्ट पर फराह खान से जारी है बातचीत


ईडी ने की मुरारी बाबू और श्रीकुमार से पूछताछ
इस हफ्ते की शुरुआत में, ईडी ने इस मामले में पूर्व त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बाबू और एस श्रीकुमार से पूछताछ की थी। शुक्रवार को ईडी फिर से श्रीकुमार से पूछताछ की।

12 लोगों की हुई गिरफ्तारी
इनके अलावा टीडीबी के कार्यकारी अधिकारी डी सुधीश कुमार को भी सोमवार को इसी आधार पर यही राहत मिली। बता दें कि एसआईटी ने इस पूरे मामले में दो पूर्व टीडीबी अध्यक्षों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed