{"_id":"6984e5429bede0863f0cd0c9","slug":"shah-rukh-khan-will-be-in-double-role-in-mai-hoon-na-2-after-king-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'किंग' के बाद किस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान? नए प्रोजेक्ट पर फराह खान से जारी है बातचीत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'किंग' के बाद किस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान? नए प्रोजेक्ट पर फराह खान से जारी है बातचीत
Fri, 06 Feb 2026 12:15 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:15 AM IST
सार
Main Hoon Na 2: शाहरुख खान अगला प्रोजेक्ट फराह खान के साथ करेंगे। आइए जानते हैं वह किस फिल्म पर काम करेंगे और इसमें उनका क्या किरदार होगा?
विज्ञापन
शाहरुख खान, फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं। खबरें हैं कि वह जल्द ही फराह खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। खबर यह भी है कि फराह खान 'मैं हूं ना 2' की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। पिंकविला के मुताबिक 'किंग' के बाद शाहरुख खान की अगली बड़ी फिल्म 'मैं हूं ना 2' हो सकती है। फिल्म को लेकर शाहरुख और फराह के बीच बात चल रही है।
शाहरुख के होंगे डबल रोल
अगर यह खबर सही है तो दो दशकों के बाद 'मैं हूं ना' का सीक्वल 'मैं हूं ना 2' बनेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह खान ने शाहरुख खान के लिए डबल-रोल तय किया है। फिल्म में शाहरुख खान दो अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म 'मैं हूं ना'
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
बताया जाता है कि 'मैं हूं ना 2' देशभक्ति से भरपूर होगी। इसमें ओरिजिनल कास्ट दोबारा नजर आएगी। इसकी कहानी भारत पर एक नए खतरे के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसमें एक्शन और कॉमेडी भी होगी। मेन आइडिया खुद शाहरुख खान का है। इस आइडिया को आकाश कौशिक डेवलप कर रहे हैं।

रिटायरमेंट के बाद इस फील्ड में काम करना चाहते हैं अरिजीत सिंह, म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के ने किया खुलासा
विज्ञापन
फिल्म की कहानी सुनेंगे शाहरुख
'किंग' के बाद शाहरुख खान के बिजी शेड्यूल को देखते हुए टाइमलाइन पर काम किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाहरुख खान मई 2026 में 'किंग' की शूटिंग खत्म करने के बाद 'मैं हूं ना 2' की कहानी सुनेंगे। इसके बाद वह प्रोजेक्ट पर फैसला लेंगे।
'मैं हूं ना' की स्टारकास्ट
'मैं हूं ना' (2004) को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। इसे गौरी खान और रतन जैन ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और वीनस मूवीज के तहत प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायद खान ने अहम रोल निभाए थे।