{"_id":"6a11ab2dae3335162107c7cf","slug":"drishyam-3-actress-ansiba-hassan-hits-out-at-tiny-tom-says-maligned-me-with-affair-rumours-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'उन्होंने अफवाह फैलाई कि हर किसी से मेरा अफेयर है', 'दृश्यम 3' की अभिनेत्री ने टाइनी टॉम पर बोला हमला","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
'उन्होंने अफवाह फैलाई कि हर किसी से मेरा अफेयर है', 'दृश्यम 3' की अभिनेत्री ने टाइनी टॉम पर बोला हमला
Sat, 23 May 2026 06:57 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 23 May 2026 06:57 PM IST
सार
Ansiba Hassan: अभिनेत्री अंसीबा हसन ने कलाकारों के संगठन 'अम्मा' से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह बड़ा फैसला लेने के पीछे अभिनेता टाइनी टॉम को जिम्मेदार ठहराया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
अंसीबा हसन
- फोटो : इंस्टाग्राम@realansibahassan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम अभिनेत्री अंसीबा हसन अपनी नई फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अभिनेता टाइनी टॉम पर खुलकर हमला बोला है। उन्होंने कलाकारों के संगठन 'अम्मा' से इस्तीफा देने के अपने फैसले के लिए अभिनेता टाइनी टॉम और कुछ अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया। अंसीबा ने टाइनी टॉम पर यह अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया कि उनका हर किसी के साथ अफेयर चल रहा है। अंसीबा ने कहा कि उन्हें 'जिहादी' जैसे अपमानजनक शब्दों से भी अपमानित किया गया।
विज्ञापन
Tiny Tom
- फोटो : सोशल मीडिया
अंसीबा हसन का बयान
एक बयान में अभिनेत्री ने कहा 'कार्यकारी सदस्य ने मेरे खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराई। 'अम्मा' के अध्यक्ष और सचिव ने मेरा साथ नहीं दिया। मैं बहुत ज्यादा मानसिक तनाव से गुजर रही हूं। मैं कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हूं।'

'मैंने उनसे वादा किया है', फैन के साथ पोज देने के लिए ऐश्वर्या हुईं बेचैन; वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन
अंसीबा हसन
- फोटो : इंस्टाग्राम@realansibahassan
अंसीबा के इस्तीफे पर क्या बोलीं अध्यक्ष?
अंसीबा हसन ने हाल ही में 'अम्मा' की कार्यकारी समिति से इस्तीफा दे दिया। वह संगठन की संयुक्त सचिव थीं। अध्यक्ष श्वेता मेनन ने मीडिया को बताया था कि अंसीबा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अंसीबा एकमात्र ऐसी पदाधिकारी थीं जो निर्विरोध चुनी गई थीं। श्वेता मेनन ने कहा कि अंसीबा ने पेशेवर और निजी कारणों से इस्तीफा दिया।
अंसीबा हसन ने हाल ही में 'अम्मा' की कार्यकारी समिति से इस्तीफा दे दिया। वह संगठन की संयुक्त सचिव थीं। अध्यक्ष श्वेता मेनन ने मीडिया को बताया था कि अंसीबा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अंसीबा एकमात्र ऐसी पदाधिकारी थीं जो निर्विरोध चुनी गई थीं। श्वेता मेनन ने कहा कि अंसीबा ने पेशेवर और निजी कारणों से इस्तीफा दिया।
अंसीबा हसन
- फोटो : इंस्टाग्राम@realansibahassan
'अम्मा' के भीतर है अशांति
आपको बता दें कि अंसीबा ने 21 फरवरी को अपना इस्तीफा सौंपा। इस बीच, ऐसी खबरें हैं कि 'अम्मा' के भीतर अशांति है, क्योंकि निकाले गए कर्मचारी को वापस रखना पड़ा और कोषाध्यक्ष को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया। अंसीबा हसन के इस्तीफे ने 'अम्मा' के भीतर उथल-पुथल को और बढ़ा दिया है।

क्या है पूरा मामला?
'अम्मा' के भीतर आंतरिक समस्याएं कार्यालय प्रबंधक अतुल प्रकाश की तरफ से 'अम्मा' के शासी निकाय में दर्ज कराई गई एक शिकायत से सार्वजनिक हुईं। इस निकाय की अध्यक्ष श्वेता मेनन और महासचिव कुक्कू परमेश्वरन हैं। शिकायत यह थी कि कोषाध्यक्ष उन्नी शिवपाल ने कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किए बिना उन्हें नौकरी से निकाल दिया था।