{"_id":"69c7c05ffc99256e10093577","slug":"director-geetu-mohandas-on-toxic-lead-actress-spoke-about-kiara-advani-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन थी 'टॉक्सिक' में लीड एक्ट्रेस के लिए पहली पसंद? निर्देशक ने किया खुलासा; कियारा आडवाणी को लेकर कही ये बात","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
कौन थी 'टॉक्सिक' में लीड एक्ट्रेस के लिए पहली पसंद? निर्देशक ने किया खुलासा; कियारा आडवाणी को लेकर कही ये बात
Sat, 28 Mar 2026 05:19 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:19 PM IST
सार
Toxic: फिल्म 'टॉक्सिक' के रिलीज होने में अभी काफी वक्त है। निर्देशक गीतू मोहनदास ने फिल्म में लीड एक्ट्रेस को कास्ट किए जाने के बारे में बात की है।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी, यश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म में यश के साथ बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज से पहले, डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कियारा को कास्ट करने के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि नादिया के रोल के लिए कियारा ही उनकी पहली और एकमात्र पसंद थीं।
विज्ञापन
कैसा है नादिया का काम?
गीतू मोहनदास ने ग्राजिया इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि कियारा आडवाणी शुरू से ही इस किरदार के लिए एकदम सही थीं। उनका मानना था कि इस रोल के लिए एक खास तरह के इमोशनल बैलेंस की जरूरत थी। कास्टिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'नादिया (जिसे कियारा आडवाणी ने निभाया है) में एक साथ नाजुकी और तेजी, दोनों हैं, इसलिए शुरू से ही वह मेरी पहली और एकमात्र पसंद थीं।'

कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग
निर्देशक ने की कियारा की तारीफ
गीतू मोहनदास ने कियारा की अपने किरदारों में सच्चाई लाने की काबिलियत को सराहा। उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी बहुत स्वाभाविक और अपनेपन वाली लगती है। कास्टिंग के फैसले कभी-कभी अपनी सहज बुद्धि के आधार पर लिए जाते हैं। कियारा से उन्हें एक जुड़ाव महसूस हुआ।
गीतू मोहनदास ने कहा, 'उनका समर्पण दिखावटी नहीं है। यह शांत और सच्चा है। वह सिर्फ निर्देशों का पालन नहीं करती। वह किरदार की भावनात्मक बनावट को गढ़ने में भी हिस्सा लेती हैं। जो चीज उसे सचमुच सबसे अलग बनाती है, वह है उनकी जिज्ञासा।'

View this post on Instagram
कियारा आडवाणी का पहला लुक
इस साल की शुरुआत में, फिल्म निर्माताओं ने फिल्म से कियारा आडवाणी का पहला-लुक पोस्टर जारी किया था। उनके अभिनय की तारीफ करते हुए, गीतू मोहनदास ने कहा, 'इस फिल्म में कियारा ने परदे पर जो कुछ भी रचा है, वह किसी कायापलट से कम नहीं है। एक निर्देशक के तौर पर, मुझे उनके काम पर गर्व है।'
कब रिलीज होगी फिल्म?
'टॉक्सिक' में यश और कियारा आडवाणी के साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है।