फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Director Atlee Celebrates 12 Years Of His Debut Film Raja Rani With His Wife At Shooting location

Atlee: पहली फिल्म ‘राजा रानी’ को पूरे हुए 12 साल, एटली ने पत्नी संग शूटिंग लोकेशन पर किया सेलिब्रेट

Sat, 27 Sep 2025 07:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 27 Sep 2025 07:19 PM IST
सार

Director Atlee Debut Film Raja Rani: शाहरुख को लेकर ‘जवान’ जैसी हिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर एटली की पहली फिल्म ‘राजा रानी’ को 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके को एटली ने पत्नी के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन
Director Atlee Celebrates 12 Years Of His Debut Film Raja Rani With His Wife At Shooting location
पत्नी के साथ फिल्म 'राजा रानी' की शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे एटली - फोटो : इंस्टाग्राम@atlee47

विस्तार

शनिवार को साउथ फिल्मों के चर्चित डायरेक्टर एटली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें वह अपनी पहली फिल्म ‘राजा रानी’ का जिक्र कर रहे हैं। इस फिल्म को आज 12 साल पूरे हुए हैं। इस खास दिन को एटली ने पत्नी प्रिया के साथ सेलिब्रेट किया। फिल्म की एक स्पेशल लोकेशन पर दोनों गए। साथ में कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। एटली की पोस्ट को फिल्म ‘राजा रानी’ की एक्ट्रेस नयनतारा ने भी री-शेयर किया, साथ ही डायरेक्टर के लिए एक खास मैसेज भी लिखा। 

विज्ञापन


नयनतारा ने लाइक की एटली की पोस्ट
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में एक चर्च के बाहर एटली और पत्नी प्रिया खड़े हैं। यही पर फिल्म ‘राजा रानी’ के कुछ सीन्स शूट हुए थे। इस पोस्ट के साथ एटली लिखते हैं, ‘राजा रानी’ को 12 साल पूरे हो गए। ईश्वर बहुत दयालु है।’ एटली की इस पोस्ट को नयनतारा ने भी री-शेयर किया है और एटली के लिए मैसेज लिखा, ‘एटली तुम पर बहुत गर्व है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Atlee Kumar (@atlee47)


डायरेक्टर ने किया सबका शुक्रिया 
आगे अपनी पोस्ट में एटली लिखते हैं, ‘फिल्म से जुड़े हर शख्स का शुक्रिया। मैं अपनी रानी (प्रिया) को उसी जगह ले गया जहां मैंने फिल्म शुरू की थी।’ एटली की पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। इस पोस्ट को 90 हजार लोगों ने लाइक किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Atlee: ब्लॉकबस्टर निर्देशक, करियर में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म; शाहरुख को दिलाया पहला नेशनल अवॉर्ड

अब इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं एटली
‘AA22xA6’  नाम की एक फिल्म एटली बना रहे हैं। इसमें लीड रोल में अल्लू अर्जुन हैं। एक्ट्रेस के तौर पर दीपिका पादुकाेण नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग काफी हद तक हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed