फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   David Warner In Film Robinhood Starring Sreeleela And Nitin

Film Robinhood: डेविड 'भाई' का इंट्रो टीजर रिलीज, 19 सेकंड के वीडियो में बोला ये जबरदस्त डायलॉग

Mon, 31 Mar 2025 05:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 31 Mar 2025 05:14 PM IST
सार

हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रॉबिनहुड’ का एक टीजर रिलीज हुआ है। इसमें क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की एंट्री बड़ी ही शानदार रही। 19 सेकंड के वीडियो में वह ऐसा डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस, दर्शकों को लंबे वक्त तक याद रहेगा।  

विज्ञापन
David Warner In Film Robinhood Starring Sreeleela And Nitin
डेविड वॉर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम@ davidwarner31

विस्तार

फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में मुख्य भूमिका में दक्षिण भारतीय अभिनेता नितिन हैं, साथ ही हीरोइन के रोल में श्रीलीला नजर आ रही हैं। लेकिन इस फिल्म की चर्चा क्रिकेटर डेविड वॉर्नर के कारण ज्यादा हो रही है। वह फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में डेविड वॉर्नर की एंट्री का टीजर रिलीज हुआ है। रिलीज के कुछ ही देर में यह टीजर सोशल मीडिया पर छा गया है। साथ ही डेविड वॉर्नर का बोला गया डायलॉग भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन


गैंगस्टर लुक में नजर आए क्रिकेटर 
टीजर की शुरुआत में क्रिकेटर से एक्टर बने डेविड वॉर्नर एक गैंगस्टर लुक में नजर आते हैं। उनके हाथ में गन दिखती है। एक व्यक्ति उन्हें देखकर कहता है,- ‘डेविड भाई।’ इसके बाद वह पार्टी करते दिखते हैं, तो कहीं हेलिकॉप्टर से बाहर निकलते हुए नजर आते हैं, साथ ही डेविड के हाथ में एक रेड यानी लाल कलर की लॉलीपॉप भी नजर आती है।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Kartik Aaryan-Sreeleela: श्रीलीला से रोमांस करना कार्तिक को पड़ा भारी, हुए घायल; सामने आईं तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये डायलॉग बोलकर छा गए डेविड वॉर्नर 
अगले सीन में डेविड कुछ गैंगस्टर के साथ नजर आते हैं। वह एक गैंगस्टर को लॉलीपॉप दिखाकर कहते हैं, ‘तुम्हें ये चाहिए।’ सामने वाला व्यक्ति मना कर देता है। इसके बाद उस शख्स के सिर में गोली लगी नजर आती हैं। तब डेविड का डायलॉग आता है, ‘लॉलीपॉप आर रेड, एनिमी आर डेड (लॉलपॉप लाल रंग की होती है और दुश्मन मारे जाते हैं)’। इंग्लिश में बोला गया यह डायलॉग इतना मजेदार है कि कमेंट सेक्शन में फैंस डेविड की खूब तारीफ कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग को सराहा रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस टीजर वीडियो पर इंस्टाग्राम पर 3 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 18 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। 

ये खबर भी पढ़ें:Kartik Aaryan: ‘अफेयर’ बनाने के चक्कर में फिर फंसे कार्तिक, श्रीलीला को पता चली असलियत, फिल्म का शेड्यूल अटका 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)


क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘रॉबिनहुड’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें अभिनेता नितिन का किरदार अमीर लोगों से पैसा चोरी करके गरीब लोगों को देता है। फिल्म में डेविड वॉर्नर का रोल भी काफी अहम है। अब तो खुलासा हो ही चुका है कि वह फिल्म में गैंगस्टर बने हैं। डेविड वॉर्नर की बात करें तो वह असल जिंदगी में साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के बहुत बड़े फैन हैं। इस फिल्म के डायलॉग्स को वह सोशल मीडिया पर रिक्रिएट कर चुके हैं। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed