फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Darshan Suffers Setback In Renukaswamy Murder Case Accused Pradosh Turns Approver

रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन को झटका, आरोपी प्रदोष बनेगा सरकारी गवाह; जानें पूरा मामला

Tue, 25 Aug 2026 05:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 25 Aug 2026 05:39 PM IST
सार

Renukaswamy Murder Case: कन्नड़ एक्टर दर्शन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।  

विज्ञापन
Darshan Suffers Setback In Renukaswamy Murder Case Accused Pradosh Turns Approver
कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2024 के चर्चित रेणुकास्वामी मर्डर केस में अदालत ने आरोपी नंबर 14 प्रदोष को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी है। यह फैसला इस हाई-प्रोफाइल केस में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

विज्ञापन

कोर्ट ने प्रदोष को दी सख्त चेतावनी

  • प्रदोष ने 59वीं सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट (CCH) में याचिका दायर कर खुद को माफी का गवाह (Approver) बनाए जाने की मांग की थी।
  • विज्ञापन
  • कोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई के बाद उसे मंजूरी दे दी और सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी।
  • कोर्ट ने प्रदोष को साफ कहा है कि उसे इस मामले से जुड़ी सभी सच्ची बातें और अपने पास मौजूद पूरी जानकारी सामने रखनी होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर वह किसी भी तथ्य को छिपाता है या सच बताने में कुछ दबाता है, तो उसकी सरकारी गवाह की स्थिति खत्म कर दी जाएगी।
  • ऐसी स्थिति में प्रदोष को दोबारा आरोपी बनाया जा सकता है।

Darshan Suffers Setback In Renukaswamy Murder Case Accused Pradosh Turns Approver
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम
जेल के जरिए भेजा जाएगा आदेश
सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट के आदेश की कॉपी जेल अधिकारियों के जरिए प्रदोष तक पहुंचाई जा रही है। अब इस मामले में प्रदोष के सरकारी गवाह बनने से केस की आगे की कार्रवाई पर भी असर पड़ सकता है।

Darshan Suffers Setback In Renukaswamy Murder Case Accused Pradosh Turns Approver
रेणुकास्वामी मर्डर केस - फोटो : एक्स
रेणुकास्वामी हत्याकांड का मामला
यह मामला वर्ष 2024 के जून महीने का है, जब बेंगलुरु में 33 वर्षीय युवक रेणुकास्वामी, जो कथित रूप से अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा का फैन था, लापता हो गया था। पुलिस के अनुसार, रेणुकास्वामी पर यह आरोप था कि उसने गौड़ा को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। इसके बाद उसे कथित तौर पर दर्शन और उनके साथियों ने अगवा कर एक गोदाम में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और बेरहमी से प्रताड़ित किया गया।

तीन दिन की यातना के बाद उसकी मौत हो गई और शव को बेंगलुरु की एक नाली में फेंक दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या, अपहरण और साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया।

ये भी पढ़ें- आंखों पर पट्टी बांध गुमशुदा बच्ची को खोजने निकलीं तापसी पन्नू; 'गांधारी' का ट्रेलर जारी, कब रिलीज होगी फिल्म?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed