फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dacoit Trailer release mrunal thakur appears in action mode know adivi sesh role

Dacoit Trailer: रिलीज हुआ 'डकैत' का ट्रेलर, एक्शन अवतार में दिखीं मृणाल ठाकुर; अलग अंदाज में दिखे अनुराग कश्यप

Sat, 04 Apr 2026 03:31 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 04 Apr 2026 03:31 PM IST
सार

Dacoit Trailer Release: अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की अदाकारी से सजी अपकमिंग फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी दमदार है। जानिए इसमें क्या खास है?
 

विज्ञापन
Dacoit Trailer release mrunal thakur appears in action mode know adivi sesh role
फिलम 'डकैत' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म 'डकैत' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले दर्शक इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार पूरा हो हुआ। 'डकैत' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है?
विज्ञापन

Dacoit Trailer release mrunal thakur appears in action mode know adivi sesh role
डकैत - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि हरि (अदिवि शेष) और जूलिएट (मृणाल ठाकुर) एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। शादी के बाद वह एक बच्चा चाहते हैं और अपना परिवार बसाना चाहते हैं। इस बीच जूलिएट के साथ कुछ गलत हो जाता है। इसके बाद उनकी जिंदगी एकदम बदल जाती है।

Viral Video: रैली में सिक्योरिटी गार्ड ने किया ऐसा काम कि भड़क गए विजय, यूजर्स इसलिए कर रहे थलापति की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

Dacoit Trailer release mrunal thakur appears in action mode know adivi sesh role
डकैत - फोटो : यूट्यूब
मिशन पर निकलते हैं हरि-जूलिएट
इसके बाद हरि पुलिस हिरासत में नजर आते हैं। कुछ दिनों बाद जब वह पुलिस हिरासत से छूट जाते हैं तो उन्हें जूलिएट ऐसी हालत में मिलती है कि उसे पैसों की जरूरत होती है। इसके बाद दोनों एक मिशन पर निकलते हैं। हरि अपने साथ हुए गलत काम का बदला लेते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)



 
विज्ञापन

Dacoit Trailer release mrunal thakur appears in action mode know adivi sesh role
डकैत - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
'डकैत' पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। अब यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Dacoit Trailer release mrunal thakur appears in action mode know adivi sesh role
डकैत - फोटो : यूट्यूब
'डकैत' की स्टार कास्ट
हिंदी और तेलुगु में एक साथ फिल्माई गई फिल्म 'डकैत' की कहानी और पटकथा आदिवी शेष और शेनिल देव ने मिलकर लिखी है। इन दोनों ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर के अलावा इस फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी भी अहम भूमिकाएं निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed