फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dacoit First Review Nani Calls Adivi Sesh Mrunal Thakur Film True Blockbuster

Dacoit Review Nani: नानी ने की 'डकैत' की समीक्षा, आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के फिल्म के बारे में कही यह खास बात

Fri, 10 Apr 2026 01:10 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 10 Apr 2026 01:10 PM IST
सार

Dacoit First Review: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साउथ अभिनेता नानी ने 'डकैत: एक प्रेम कथा' की समीक्षा की है। 

विज्ञापन
Dacoit First Review Nani Calls Adivi Sesh Mrunal Thakur Film True Blockbuster
नानी-डकैत - फोटो : X

विस्तार

शेनिल देव द्वारा निर्देशित 'डकैत' आज 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर साउथ अभिनेता नानी ने अपनी पहली समीक्षा दी है।

विज्ञापन

नानी ने की 'डकैत' की समीक्षा
साउथ अभिनेता नानी ने फिल्म 'डकैत' देखने के बाद फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसे दिल को छू लेने वाली सच्ची ब्लॉकबस्टर बताया। नानी ने कहा कि आदिवी शेष का यह अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय है। 

 

नानी का पोस्ट
नानी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि फिल्म की कहानी, पटकथा और टीम का काम शानदार है। उन्होंने मृणाल ठाकुर की खास तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपने किरदार में पूरी तरह खुद को समा लिया है। नानी ने फिल्म को साल की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक बताया।

आदिवी शेष ने किया धन्यवाद
'डकैत' फिल्म के अभिनेता आदिवी शेष ने आदित्य धर की इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आदिवी ने एक्स पर लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद बड़े भाई। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपकी समीक्षा पढ़कर बहुत उत्साहित हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'डकैत' की कहानी और स्टार कास्ट
'डकैत' की कहानी एक कैदी (आदिवी शेष) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी पुरानी प्रेमिका (मृणाल ठाकुर) से बदला लेना चाहता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। इस फिल्म में आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील और बाकी कलाकारों ने सहायक भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे नानी
साउथ के 'नेचुरल स्टार' नानी 'Bloody Romeo' और 'The Paradise' में नजर आएंगे। जो इस साल रिलीज हो सकती हैं। 'ब्लडी रोमियो' का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। यह एक तेलुगु एक्शन फिल्म है। 'द पैराडाइज' एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसमें नानी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं। इन फिल्मों के अलावा नानी एक अनटाइटल्ड फिल्म में चिरंजीवी के साथ भी काम कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Dacoit: सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत', जानिए स्टार कास्ट और फीस के बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed