फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiyaan Vikram Movie thangalaan Released on Netflix OTT Platform

Thagalaan on OTT: लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर आई 'तंगलान', जानें कहां देख सकेंगे विक्रम की यह फिल्म

Tue, 10 Dec 2024 12:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 10 Dec 2024 12:54 PM IST
सार

विक्रम की फिल्म तंगलान सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज कर दी गई है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Chiyaan Vikram Movie thangalaan Released on Netflix OTT Platform
तंगलान - फोटो : एक्स

विस्तार

विक्रम की फिल्म 'तंगलान' इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म भले ही व्यवसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन न कर सकी हो, लेकिन फैंस के दिलों में इस फिल्म ने अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। एक्शन एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है।

विज्ञापन

Chiyaan Vikram Movie thangalaan Released on Netflix OTT Platform
तंगलान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'तंगलान'

अन्य फिल्मों के मुकाबले 'तंगलान' की डिजिटल रिलीज काफी चुपचाप हुई और यह फिल्म 10 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध हो गई ।बात करें 'तंगलान' की ओटीटी रिलीज में देरी की तो इसके लिए काफी समय तक तरह-तरह की अटकलें चलती रहीं। आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के बाद चार हफ्ते में ओटीटी पर आ जाती है, लेकिन इस फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chiyaan Vikram Movie thangalaan Released on Netflix OTT Platform
तंगलान - फोटो : यूट्यूब
फिल्म को लेकर विवाद भी आए थे सामने

फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुए। इस फिल्म को लेकर एक पीआईएल (लोक हित याचिका) भी दाखिल की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि फिल्म ने वैष्णव समुदाय को निशाना बनाया है। मद्रास हाई कोर्ट ने इस मामले में फिल्म की ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी थी, जिससे रिलीज में और देरी हुई। हालांकि, बाद में अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया और बैन हटाने का आदेश दिया।

विज्ञापन

Chiyaan Vikram Movie thangalaan Released on Netflix OTT Platform
तंगलान - फोटो : यूट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बात करें तो 'तंगलान' को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 72 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो कि अपेक्षाओं के मुताबिक कम है।  विक्रम के अलावा इस फिल्म में पार्वती थिरुवोथु, पसुपति, मालविका मोहनन, डैनियल कैल्टागिरोन, आनंदसामी और अन्य ने भी अभिनय भूमिकाएं निभाई हैं।
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बताया प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व, कहा- ऐसे पल जीवन को सही मायने देते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed