{"_id":"679c991cbf7529931209e0b8","slug":"chhaava-jaane-tu-song-out-vicky-kaushal-chhatrapati-sambhaji-maharaj-rashmika-mandanna-maharani-yesubai-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaane Tu Song: छावा का पहला गाना 'जाने तू' हुआ रिलीज, दिखा छत्रपति संभाजी महाराज-महारानी येसुबाई का प्रेम","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Jaane Tu Song: छावा का पहला गाना 'जाने तू' हुआ रिलीज, दिखा छत्रपति संभाजी महाराज-महारानी येसुबाई का प्रेम
Fri, 31 Jan 2025 03:13 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 31 Jan 2025 03:13 PM IST
सार
Chhaava Jaane Tu Song OUT: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनित फिल्म छावा का पहला गाना 'जाने तू' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। गाने में छत्रपति संभाजी महाराज और उनकी महारानी येसुबाई का प्रेम साफ देखने को मिला।
विज्ञापन
छावा का पहला गाना 'जाने तू' आज रिलीज हो गया है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म छावा का गाना कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। जिसका टाइटल 'जाने तू' रखा गया है। फिल्म के पहले गाने जाने तू को अपनी आवाज बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजित सिंह ने दी है। यह 14 फरवरी 2025 को एक नाटकीय रिलीज के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन
छावा की स्टार कास्ट
दरअसल, छावा, शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रूपांतरण है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल। महाराज की पत्नी के रूप में महारानी येसुबाई का किरदार रश्मिका मंदाना निभा रही हैं। मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना और सर सेनापति हंबीराव मोहिते के रूप में आशुतोष राणा नजर आएंगे। वहीं फिल्म में सोयाराबाई के रूप में दिव्या दत्ता और डायना पेंटी जीनत-उन-निसा बेगम (औरंगजेब की बेटी) के किरदार में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें:
VD12-Vijay Deverakonda: विजय की जासूसी थ्रिलर फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा? भाग्यश्री बोरसे भी आएंगी नजर

इंस्टाग्राम पोस्ट
इंस्टाग्राम पर निर्माताओं ने फिल्म के गाने की झलक दिखाई और नोट भी लिखा। इंस्टाग्राम पर छावा का पहला गाना 'जाने तू' रिलीज किया गया और साथ ही नोट में लिखा, ''कुछ बंधन समय से परे, शब्दों से परे होते हैं, जो इतिहास में हमेशा के लिए अंकित हो जाते हैं।'' साथ ही लिखा है कि यह गाना छत्रपति संभाजी महाराज और उनकी पत्नी येसुबाई के लिए श्रद्धांजलि है।
यह भी पढ़ें:
Deva Reviews: 'देवा' में शाहिद कपूर के एक्शन में दिखा दम, जानिए फिल्म को प्रशंसकों ने दिया कैसा रिस्पांस

फिल्म छावा
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं। यह 14 फरवरी 2025 को भारत के साथ ही रूस में भी रिलीज होगी। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।