{"_id":"69dafd49e5abd077aa0bd3ae","slug":"cbfc-shuts-down-leak-allegations-over-thalapathy-vijay-jana-nayagan-calls-claims-false-and-baseless-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jana Nayagan: 'जन नायकन' लीक पर CBFC ने दी प्रतिक्रिया, आरोपों को बताया बेबुनियाद और झूठा","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Jana Nayagan: 'जन नायकन' लीक पर CBFC ने दी प्रतिक्रिया, आरोपों को बताया बेबुनियाद और झूठा
Sun, 12 Apr 2026 07:32 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:32 AM IST
सार
CBFC On Jana Nayagan: 'जन नायकन' थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। रिलीज से पहले ये कानूनी उलझनों में फंस गई थी। कथित तौर पर इसके लीक होने पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
थलापति विजय
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थलापति विजय अभिनीत तमिल फिल्म 'जन नायकन' के कथित तौर पर लीक होने के बाद हंगामा जारी है। फिल्म के लीक होने के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की तरफ उंगलियां उठने लगीं। दबी आवाज में सीबीएफसी पर फिल्म लीक करने के आरोप लगे। बोर्ड ने अब एक बयान जारी कर ऐसे सभी दावों का खंडन किया है। बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि कथित तौर पर फिल्म की लीक को बोर्ड से जोड़ने वाली रिपोर्ट बेबुनियाद और झूठी हैं।
विज्ञापन
बोर्ड का बयान
एक बयान में बोर्ड ने कहा, 'ये रिपोर्टें कि तमिल फिल्म 'जन नायकन' सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से लीक हो गई है, बेबुनियाद और झूठी हैं। कंटेंट तक पहुंच पासवर्ड से सुरक्षित है, और केडीएम पूरी तरह से निर्माता/फिल्म निर्माता के पास रहता है। एक वैध केडीएम के बिना, फिल्म तक पहुंचा या उसे देखा नहीं जा सकता। 'जन नायकन' का डिजिटल सिनेमा पैकेज 17 मार्च को मुंबई में आवेदक को सौंप दिया गया था। तब से यह उन्हीं के पास है।'

हादसे के बावजूद काम पर गई थीं शिल्पा शेट्टी, हाथ से सिलकर पहनी थी ड्रेस; अभिनेत्री ने खुद सुनाया किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
जन नायकन
- फोटो : यूट्यूब
फिल्मी हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म 'जन नायकन' सुर्खियों में तब आ गई, जब कथित तौर पर फिल्म के कुछ दृश्य ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इस मामले पर चिरंजीवी, रजनीकांत और कमल हासन सहित कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और पाइरेसी के खिलाफ आवाज उठाई।
मेकर्स का बयान
मेकर्स ने एक ऑफिशियल बयान जारी करके लोगों से अपील की थी कि वे लीक हुई कोई भी सामग्री न देखें और न ही उसे शेयर करें। प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि फिल्म के कुछ हिस्से और कुछ मामलों में तो लगभग पूरी फिल्म ही गैर-कानूनी तरीके से ऑनलाइन सर्कुलेट कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कब रिलीज होनी थी फिल्म?
'जन नायकन' को सर्टिफिकेशन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से पहले ही देरी का सामना करना पड़ा है। इस फिल्म के मूल रूप से पोंगल के मौके पर 9 जनवरी को रिलीज होने की उम्मीद थी। अब फैंस इसकी रिलीज को लेकर नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।