फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Bollywood Actor Sohail Khan First Look Reveal Of Nandamuri Kalyan Ram South Film NKR21

Sohail Khan: साउथ फिल्म ‘एनकेआर 21’ में सोहेल खान का पहला लुक आया सामने, क्या है फिल्म में रोल जानिए?

Sat, 21 Dec 2024 03:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 21 Dec 2024 03:42 PM IST
सार

कई बॉलीवुड एक्टर साउथ की फिल्मों में अब अभिनय करते हुए नजर आने लगे हैं। बॉबी देओल के बाद अब एक्टर सोहेल खान भी साउथ की फिल्म में नजर आएंगे, इस फिल्म का उनका पहला लुक हाल ही में सामने आया है। 


 

विज्ञापन
Bollywood Actor Sohail Khan First Look Reveal Of Nandamuri Kalyan Ram South Film NKR21
सोहेल खान की साउथ फिल्म 'एनकेआर21' का पहला लुक पोस्टर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

20 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली एक दक्षिण भारतीय फिल्म ‘एनकेआर 21’ का पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें सोहेल का पहला लुक बिल्कुल अलग नजर आ रहा है।

विज्ञापन

एक्शन फिल्म है  ‘एनकेआर 21’ 
नंदमुरी कल्याण राम की दक्षिण भारतीय एक्शन फिल्म ‘एनकेआर 21’ में सोहेल खान एक अहम रोल निभाने वाले हैं। इस फिल्म का जो पोस्टर रिलीज हुआ है, उसमें सोहेल का पहला लुक काफी अलग दिख रहा है। यह लुक फिल्ममेकर्स ने सोहेल के जन्मदिन पर खास तौर पर जारी किया है।  

Payal Kapadia: पायल कपाड़िया की फिल्म के फैन हुए बराक ओबामा, फेवरेट लिस्ट में किया शामिल 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Actor Sohail Khan First Look Reveal Of Nandamuri Kalyan Ram South Film NKR21
फिल्म 'एनकेआर21' में सोहेल खान का फर्स्ट लुक - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मिल रहा है नेगेटिव रोल का फील 
सोहेल खान का जो पहला लुक फिल्म ‘एनकेआर 21’ में सामने आया है, उसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। सोहले ने चश्मा पहना हुआ है, काले रंग की ड्रेस पहनी है। वह काफी फोकस्ड नजर आ रहे हैं। सोहेल का यह लुक नेगेटिव रोल वाली फीलिंग दे रहा है। फिल्म ‘एनकेआर 21’ में कल्याण राम और सोहेल खान के किरदार काफी पावरफुल बताए जा रहे हैं। इन दोनों  के किरदारों का आमाना-सामना दर्शक होते हुए देखेंगे। यह फिल्म सोहेल खान की साउथ में पहली फिल्म होगी। सोहेल ने बतौर एक्टर बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है, वह कॉमेडी, एक्शन, रोमांटिक सभी तरह के रोल कर चुके हैं। अब लगता है कि साउथ की फिल्म ‘एनकेआर 21’ में वह नेगेटिव किरदार निभाकर, दर्शकों को हैरान कर सकते हैं।इस फिल्म को लेकर सोहेल खान भी काफी एक्साइटेड हैं।

Nana Patekar: नाना पाटेकर बोले- ‘सनी देओल मुझे पीटेगा तो कैसा लगेगा?’ क्यों कही अभिनेता ने ऐसी बात

 

विज्ञापन

फिल्म की टीम है खास 
‘एनकेआर 21’ में कल्याण राम और सोहेल खान के अलावा भी सई मांजेकर, श्रीकांत, पृथ्वीराज जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप चिलुकुरी कर रहे हैं। इस फिल्म में अजनीश लोकनाथ ने म्यूजिक दिया है। सीनियर एक्ट्रेस विजयाशांति भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed