फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Payal Kapadia Film All We Imagine As Light Barack Obama Favorite Movie of This Year

Payal Kapadia: पायल कपाड़िया की फिल्म के फैन हुए बराक ओबामा, फेवरेट लिस्ट में किया शामिल

Sat, 21 Dec 2024 02:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 21 Dec 2024 02:44 PM IST
सार

पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को दुनिया भर में खूब सराहा जा रहा है। अब इस फिल्म को पसंद करने वालों की लिस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Payal Kapadia Film All We Imagine As Light Barack Obama Favorite Movie of This Year
निर्देशक पायल कपाड़िया-बराक ओबामा की पोस्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाने के बाद पायल कपाड़िया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ भारतीय दर्शकों को भी भा गई थी। फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा है। अब इस फिल्म को पसंद करने वालों की लिस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

Payal Kapadia Film All We Imagine As Light Barack Obama Favorite Movie of This Year
बराक ओबामा की ट्विटर पोस्ट-फिल्म 'ऑल वीज इमेजिन एज लाइट' का एक दृश्य - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बराक ओबामा को पसंद है पायल की फिल्म 
हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने एक्स (ट्विटर) अकांउट पर इस साल की अपनी फेवरेट फिल्मों की लिस्ट साझा की। इन फिल्मों में कई हॉलीवुड फिल्में शामिल रही, वहीं पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ टॉप पर नजर आई। पायल कपाड़िया के लिए बतौर निर्देशक यह एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। 

Baby John Advance Booking: तीन हजार स्क्रीन पर दस्तक देगी बेबी जॉन, कितने करोड़ की ओपनिंग लेगी वरुण की फिल्म? 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्कर में शामिल नहीं हो पाई 
कान फिल्म फेस्टिवल में पायल कपाड़िया की फिल्म  ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड मिला था। लेकिन यह फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड में शामिल नहीं हो सकी। इसके बजाय किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया है। अब यह फिल्म भी ऑस्कर अवॉर्ड पाने की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

Sohail Khan B'day Bash: सोहेल खान की पार्टी में भाईजान ने ली शानदार एंट्री, बॉबी देओल और शूरा ने भी बांधा समां 

विज्ञापन

दिल को छू लेने वाली कहानी 
फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की कहानी दिल को छू लेने वाली है। इस फिल्म में महिलाओं के जीवन और उनके संघर्ष को बहुत ही अलग ढंग दिखाया गया है। फिल्म प्रभा नाम की एक नर्स की कहानी है, जिसे अपने अलग हुए पति से एक अलग सा उपहार मिलता है और अनु, उसकी रूममेट है, जो अपने प्रेमी के साथ इंटीमेसी चाहती है। इस कहानी को मुंबई के जीवन के साथ दिखाया गया है। फिल्म में निर्देशक पायल कपाड़िया महिलाओं की इच्छाओं, संघर्ष को प्रभावी तरीके से दिखाने में कामयाब रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed