Sanjay Dutt: राम चरण की आगामी फिल्म में हुई संजय दत्त की एंट्री? 'आरसी 16' पर आया नया अपडेट
इस बात की पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि फिल्म में कन्नड़ स्टार शिवा राजकुमार नजर आएंगे। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में संजय दत्त की एंट्री हो गई है।
विस्तार
राम चरण की फिल्म आरसी 16 इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म में जान्हवी कपूर मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली हैं। देवरा के बाद यह उनकी दूसरी तेलुगु फिल्म है। फिल्म का निर्देशन उप्पेना फेम बुच्ची बाबू कर रहे हैं। राम चरण के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। बीते दिन इस फिल्म का भव्य लॉन्च हैदराबाद में हुआ। इस दौरान कई मशहूर हस्तियां नजर आईं।
इस बात की पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि फिल्म में कन्नड़ स्टार शिवा राजकुमार नजर आएंगे। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में संजय दत्त की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म में वे अहम भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो संजय दत्त को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी ज्यादा पसंद आई है। साथ ही, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म को साइन करने के बाद अभिनेता ने नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' जैसी और फिल्में करना चाहती हैं रानी मुखर्जी, जन्मदिन पर किया खुलासा
संजय दत्त अब तक कई साउथ की फिल्मों में नजर आ चुके हैं। केजीएफ चैप्टर 2 में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई थी। वहीं, लियो में भी उनकी अदाकारी ने उन्हें दक्षिण भारत में और अधिक लोकप्रिय बना दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय इन दिनों कई दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिस्सा हैं। वे प्रभास की आगामी फिल्म राजा साब में नजर आने वाले हैं। साथ ही, वे राम पोथिनेनी की डबल आईस्मार्ट में भी दिखेंगे। फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Kalamandalam Sathyabhama: मोहिनीअट्टम नृत्यांगना सत्यभामा ने साथी कलाकार पर की नस्लवादी टिप्पणी, छिड़ा विवाद