फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohiniyattam dancer Kalamandalam Sathyabhama Racist remark on fellow Artist sparked controversy deets inside

Kalamandalam Sathyabhama: मोहिनीअट्टम नृत्यांगना सत्यभामा ने साथी कलाकार पर की नस्लवादी टिप्पणी, छिड़ा विवाद

Thu, 21 Mar 2024 06:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Mar 2024 06:35 PM IST
सार

इस इंटरव्यू के बाद मशहूर मोहिनीअट्टम नर्तक डॉ. आरएलवी रामकृष्णन ने आरोप लगाया कि सत्यभामा की टिप्पणियां उन पर ही थीं। साथ ही, उन्होंने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की भी धमकी दी।

विज्ञापन
Mohiniyattam dancer Kalamandalam Sathyabhama Racist remark on fellow Artist sparked controversy deets inside
कलामंडलम सत्यभामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ मोहिनीअट्टम नृत्यांगना कलामंडलम सत्यभामा अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने एक साथी कलाकार के खिलाफ कथित तौर पर नस्लवादी टिप्पणी कर दी थी। इस बाद से ही वे राजनेताओं और कई सांस्कृतिक संगठनों के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन


साथी कलाकार ने लगाया गंभीर आरोप
इस इंटरव्यू के बाद मशहूर मोहिनीअट्टम नर्तक डॉ. आरएलवी रामकृष्णन ने आरोप लगाया कि सत्यभामा की टिप्पणियां उन पर ही थीं। साथ ही, उन्होंने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की भी धमकी दी। बयान पर हंगामा होने के बाद सत्यभामा ने इस पर अपनी सफाई दी है। रामकृष्णन के आरोपों से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में विशेष रूप से किसी का नाम नहीं लिया गया था।
विज्ञापन


इस बयान पर हो रहा विवाद
इंटरव्यू के दौरान सत्यभामा ने कहा था, "जो भी मोहिनीअट्टम करता है उसे 'मोहिनी' होना चाहिए। उनका रंग कौवे जैसा है। यह एक ऐसी कला है, जिसके लिए पैरों को चौड़ा करके रखना होता। इससे बुरा कुछ भी नहीं हो सकता है कि एक व्यक्ति अपने पैरों को चौड़ा करके प्रदर्शन करता है। कई समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित साक्षात्कार के कुछ हिस्सों में 66 वर्षीय सत्यभागा को यह कहते हुए सुना गया कि उनकी राय में पुरुषों को मोहिनीअट्टम केवल तभी करना चाहिए जब वे अच्छे दिखने वाले हों... लेकिन उनका रूप झेला नहीं जा सकता है।" हालांकि, सत्यभामा ने यह नहीं बताया कि उनका इशारा किसकी ओर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनेताओं ने की आलोचना
गुरुवार को वायरल हुए इस वीडियो की राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की। राज्य के मंत्री आर बिंदू और वीना जॉर्ज और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने बयान की निंदा की, जबकि कांग्रेस ने त्रिशूर जिले के चलाकुडी शहर में विरोध मार्च निकाला। 
Kamal Haasan: महान संगीतकार इलैयाराजा की बायोपिक से जुड़े कमल हासन, फिल्म के लिए पटकथा लिखेंगे अभिनेता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed