20 वर्षों के बाद तमिल सिनेमा में वापसी करने को तैयार नसीरुद्दीन शाह, धनुष के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह जल्द ही एक तमिल फिल्म में नजर आने वाले हैं। वह 20 वर्षों के बाद तमिल सिनेमा में वापसी करने वाले हैं। मेकर्स ने इसका एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौन है निर्देशक?
यह एक बड़े बजट का प्रोडक्शन है जिसे दो-भागों वाली एक्शन ड्रामा फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है। इसका निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं, जिन्हें 'अमरन' के लिए काफी तारीफें मिली थीं।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा 'ओम की दुनिया में एक दमदार एंट्री। दिग्गज नसीरुद्दीन इस मेगा फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। 16 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आ रही है।'
कौन हैं राजेश शर्मा? 'माचिस' से शुरू किया करियर, 'धोनी' समेत इन फिल्मों से मिली पहचान; की हैं दो शादियां
20 साल पहले तमिल में किया था कामआपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने कमल हासन की फिल्म 'हे राम' (2000) में शाहरुख खान के साथ महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। यह उनकी आखिरी तमिल फिल्म थी।
नसीरुद्दीन शाह के जुड़ने से अब 'ओम' की कास्ट काफी मजबूत हो गई है, जिसमें धनुष मुख्य भूमिका में हैं। साई पल्लवी और श्रीलीला को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है। फिल्म में मलयालम अभिनेता ममूटी के भी एक अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। 'ओम चैप्टर 1: उधिरम- द ब्लड वुड' 16 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।